• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / Geography / उत्तर प्रदेश भौगोलिक अध्ययन UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश भौगोलिक अध्ययन UTTAR PRADESH

August 22, 2018 By Team StudywithGyanPrakash

Share55
Tweet
Pin
Share
55 Shares

 

राज्य –उत्तर प्रदेश
राजधानी – लखनऊ
जिले – 75
सबसे बड़ा शहर – कानपुर
गठन -26 जनवरी 1950
जनसँख्या – 19,95,81,477 (2011)
क्षेत्रफल – 2,40,928 वर्ग कि०मी०
साक्षरता – 69.72%
जनघनत्व – 828 प्रति वर्ग कि०मी०
वाहन अक्षर – UP

स्थिति –
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल उत्तराखंड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम पूर्वी भाग की तरफ़ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है।

  1. उत्तर में हिमालय– यह् क्षेत्र बहुत ही ऊँचा-नीचा और प्रतिकूल भू-भाग है। यह क्षेत्र अबउत्तरांचल के अन्तर्गत आता है। इस क्षेत्र की स्थलाकृति बदलाव युक्त है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 300 से 500मीटर तथा ढलान 150 से 600 मीटर/किलोमीटर है।
  2. मध्य में गंगा का मैदानी भाग– यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान २ मीटर/किलोमीटर है।
  3. दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र– यह एक पठारी क्षेत्र है, तथा इसकी स्थलाकृति पहाड़ों, मैंदानों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उप्लब्ध है।

जलवायु–
उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है। राज्य में औसत तापमान जनवरी में 12.50 से 17.50 से. रहता है, जबकि मई-जून में यह 27.50 से 32.50 से. के बीच रहता है। पूर्व से (1,000 मिमी से 2,000 मिमी) पश्चिम (610 मिमी से 1,000 मिमी) की ओर वर्षा कम होती जाती है। राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान होती है, जो जून से सितम्बर तक होती है। वर्षा के इन चार महीनों में होने के कारण बाढ़ एक आवर्ती समस्या है, जिससे ख़ासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में फ़सल, जनजीवन व सम्पत्ति को भारी नुक़सान पहुँचता है। मानसून की लगातार विफलता के परिणामस्वरूप सूखा पड़ता है व फ़सल का नुक़सान होता है।

उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन Click here

भूमि –
भू-आकृति – उत्तर प्रदेश को दो विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों, गंगा के मध्यवर्ती मैदान और दक्षिणी उच्चभूमि में बाँटा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा गंगा के मैदान में है। मैदान अधिकांशत: गंगा व उसकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ अवसादों से बने हैं। इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में उतार-चढ़ाव नहीं है, यद्यपि मैदान बहुत उपजाऊ है, लेकिन इनकी ऊँचाई में कुछ भिन्नता है, जो पश्चिमोत्तर में 305 मीटर और सुदूर पूर्व में 58 मीटर है। गंगा के मैदान की दक्षिणी उच्चभूमि अत्यधिक विच्छेदित और विषम विंध्य पर्वतमाला का एक भाग है, जो सामान्यत: दक्षिण-पूर्व की ओर उठती चली जाती है। यहाँ ऊँचाई कहीं-कहीं ही 305 से अधिक होती है।

नदियाँ   –
उत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ जिनमें  गंगा, यमुना, बेतवा, केन, , घाघरा चम्बल, गोमती, सोन आदि मुख्य है। प्रदेश के विभिन्न भागों में प्रवाहित होने वाली इन नदियों के उदगम स्थान भी भिन्न-भिन्न है,
हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियाँ गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ हैं बेतवा, केन, चम्बल आदि प्रमुख हैं

नहर–
नहरों के वितरण एवं विस्तार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का अग्रणीय स्थान है। यहाँ की कुल सिंचित भूमि का लगभग 30 प्रतिशत भाग नहरों के द्वारा सिंचित होता है। यहाँ की नहरें भारत की प्राचीनतम नहरों में से एक हैं।

अपवाह-
यह राज्य उत्तर में हिमालय और दक्षिण में विंध्य पर्वतमाला से उदगमित नदियों के द्वारा भली-भाँति अपवाहित है। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों, यमुना नदी, रामगंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी और गंडक नदी को हिमालय के हिम से लगातार पानी मिलता रहता है। विंध्य श्रेणी से निकलने वाली चंबल नदी, बेतवा नदी और केन नदी यमुना नदी में मिलने से पहले राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बहती है। विंध्य श्रेणी से ही निकलने वाली सोन नदी राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में बहती है और राज्य की सीमा से बाहर बिहार में गंगा नदी से मिलती है

 

वनस्पति एवं प्राणी जीवन –
राज्य में वन मुख्यत: दक्षिणी उच्चभूमि पर केन्द्रित हैं, जो ज़्यादातर झाड़ीदार हैं। विविध स्थलाकृति एवं जलवायु के कारण इस क्षेत्र का प्राणी जीवन समृद्ध है। इस क्षेत्र में शेर, तेंदुआ, हाथी, जंगली सूअर, घड़ियाल के साथ-साथ कबूतर, फ़ाख्ता, जंगली बत्तख़, तीतर, मोर, कठफोड़वा, नीलकंठ और बटेर पाए जाते हैं। कई प्रजातियाँ, जैसे-गंगा के मैदान से सिंह और तराई क्षेत्र से गैंडे अब विलुप्त हो चुके हैं। वन्य जीवन के संरक्षण के लिए सरकार ने ‘चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य’ और ‘दुधवा अभयारण्य’ सहित कई अभयारण्य स्थापित किए हैं।

कृषि एवं वानिकी-<
राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं। 1960 के दशक से गेहूँ व चावल की उच्च पैदावार वाले बीजों के प्रयोग, उर्वरकों की अधिक उपलब्धता और सिंचाई के अधिक इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है। यद्यपि किसान दो प्रमुख समस्याओं से ग्रस्त हैं: आर्थिक रूप से अलाभकारी छोटे खेत और बेहतर उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश करने के लिए अपर्याप्त संसाधन, राज्य की अधिकतम कृषि भूमि किसानों को मुश्किल से ही भरण-पोषण कर पाती है। पशुधन व डेयरी उद्योग आय के अतिरिक्त स्रोत हैं। उत्तर प्रदेश में भारत के किसी भी शहर के मुक़ाबले सर्वाधिक पशु पाए जाते हैं। हालाँकि प्रति गाय दूध का उत्पादन कम है।                  

उद्योग–
राज्य में काफ़ी समय से मौजूद वस्त्र उद्योग व चीनी प्रसंस्करण उद्योग में राज्य के कुल मिलकर्मियों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा लगा है। राज्य की अधिकांश मिलें पुरानी व अक्षम हैं। अन्य संसाधन आधारित उद्योगों में वनस्पति तेल, जूट व सीमेंट उद्योग शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने यहाँ पर भारी उपकरण, मशीनें, इस्पात, वायुयान, टेलीफ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और उर्वरकों के उत्पादन वाले बहुत से बड़े कारख़ाने स्थापित किए हैं। यहाँ मथुरा में एक तेल परिष्करणशाला और राज्य के दक्षिण-पूर्वी मिर्ज़ापुर ज़िले में कोयला क्षेत्र का विकास केन्द्र सरकार की दो प्रमुख परियोजनाएँ हैं। राज्य सरकार ने मध्यम और लघु स्तर के उद्योगों को प्रोत्साहन दिया है।

हस्तशिल्प, क़ालीन, पीतल की वस्तुएँ, जूते-चप्पल, चमड़े व खेल का सामान राज्य के निर्यात में प्रमुखता के साथ योगदान देते हैं। कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औधोगिक शहर है यहाँ चमड़े का काम होता है। कानपुर में चमड़े का जूता पूरी दुनिया में मशहूर है। भदोई व मिर्ज़ापुर के क़ालीन दुनिया भर में सराहे जाते हैं। पिलखुवा की हैण्ड ब्लाक प्रिंट की चादरें, वाराणसी का रेशम व ज़री का काम, मुरादाबाद की पीतल की ख़ूबसूरत वस्तुएँ, लखनऊ की चिकनकारी, नगीना का आबनूस की लकड़ी का काम, फ़िरोज़ाबाद की काँच की वस्तुएँ और सहारनपुर का नक्क़ाशीदार लकड़ी का काम भी उल्लेखनीय है। सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों की संख्या उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक है। देश के विकास में इस प्रदेश का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश बिजली की भीषण कमी का शिकार है। 1951 से स्थापित अन्य विद्युत उत्पादन केन्द्रों से क्षमता बढ़ी है, लेकिन माँग और आपूर्ति के बीच अन्तर बढ़ता ही जा रहा है। भारत के अधिकतम तापविद्युत केन्द्रों में से एक ओबरा-रिहंद (दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश), राज्य के कई अन्य हिस्सों में स्थित विभिन्न बिजली संयंत्रों और बुलंदशहर के परमाणु बिजलीघर में बिजली का उत्पादन किया जाता है

 

यातायात और परिवहन  –
राज्य के प्रमुख शहर व नगर सड़कों व रेल सम्पर्क से जुड़े हैं

सड़कें-
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की कुल लंबाई 1,18,946 किलोमीटर है। इसमें 3,869 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग, 9,097 किलोमीटर प्रांतीय राजमार्ग, 1,05,980 किलोमीटर अन्य ज़िला सड़कें और 72,931 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं।

रेलवे मार्ग
रेलवे का उत्तरी नेटवर्क का मुख्य जंक्शन राजधानी लखनऊ है। उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय इलाहाबाद में है जिसके अंतर्गत इलाहाबाद, कानपुर, झाँसी, आगरा, बांदा, चित्रकूट, टूंडला, इटावा, आदि स्टेशन हैं। अन्य महत्त्वपूर्ण रेल जंक्शन- मथुरा, मुग़लसराय, जौनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, फ़ैज़ाबाद, बरेली और सीतापुर हैं।

उड्डयन विभाग
प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली में हवाई अड्डे हैं।

आवासीन रचना
राज्य की 80 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ग्रामीण आवासों की विशेषताएँ हैं- राज्य के पश्चिमी हिस्से में पाए जाने वाले घने बसे हुए गाँव, पूर्वी क्षेत्र में पाए जाने वाले छोटे गाँव और मध्य क्षेत्र में दोनों का समूह होता है, जिसकी छत फूस या मिट्टी के खपड़ों से बनी होती है। इन मकानों में हालाँकि आधुनिक जीवन की बहुत कम सुविधाएँ हैं, लेकिन शहरों के पास बसे कुछ गाँवों में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया स्पष्ट तौर पर दिखाई देती है। सीमेंट से बने घर, पक्की सड़कें, बिजली, रेडियो, टेलीविजन जैसी उपभोक्ता वस्तुएँ पारम्परिक ग्रामीण जीवन को बदल रही हैं। शहरी जनसंख्या का आधे से अधिक हिस्सा एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में रहता है। लखनऊ, वाराणसी (बनारस), आगरा, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, और इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के सात सबसे बड़े नगर हैं। कानपुर उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में स्थित प्रमुख औद्योगिक शहर है। कानपुर के पूर्वोत्तर में 82 किलोमीटर की दूरी पर राज्य की राजधानी लखनऊ स्थित है। हिन्दुओं का सर्वाधिक पवित्र शहर वाराणसी विश्व के प्राचीनतम सतत आवासीय शहरों में से एक है। एक अन्य पवित्र शहर इलाहाबाद गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर स्थित है। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित आगरा में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा अपनी बेगम की याद में बनवाया गया मक़बरा ताजमहल स्थित है। यह भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

त्यौहार-
उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ समय समय पर सभी धर्मों के त्योहार मनाये जाते हैं-

  • अयोध्या में रामनवमी मेला,राम विवाह,सावन झूला मेला, कार्तिक पूर्णिमा मेला
  • इलाहाबाद में प्रत्येक बारहवें वर्ष में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त इलाहाबाद में प्रत्येक 6 साल बाद अर्द्ध कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है।
  • इलाहाबाद में ही प्रत्येक वर्ष जनवरी माह मेंमाघ मेला भी आयोजित किया जाता है, जहां बडी संख्या में लोग संगम में नहाते हैं।
  • दीपावलीपर चित्रकूट में दीपदान करने की विशेष मान्यता है। धनतेरस के दिन से शुरू होने वाले दीपमालिका मेले में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और पवित्र मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते हैं। चित्रकूट भारत के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। यह स्थान जितना शांत है उतना ही आकर्षक भी। प्रकृति और ईश्वर की अनुपम रचना के सुंदर और एक से बढ़कर एक दृश्य यहां देखने मिलते हैं।
  • अन्य मेलों में मथुरा, वृन्दावनमें अनेक पर्वों के मेले और झूला मेले लगते हैं, जिनमें प्रभु की प्रतिमाओं को सोने एवं चाँदी के झूलों में रखकर झुलाया जाता है। ये झूला मेले लगभग एक पखवाडे तक चलते हैं।
  • कार्तिकपूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में डुबकी लगाना पवित्र माना जाता है और इसके लिए गढ़मुक्तेश्वर, सोरों शूकरक्षेत्र का मार्गशीर्ष मेला, राजघाट, बिठूर, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी में बडी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।
  • आगरा ज़िले के बटेश्वर कस्बे में पशुओं का प्रसिद्ध मेला लगता है।
  • बाराबंकीज़िले का देवा मेला मुस्लिम संत वारिस अली शाह के कारण काफ़ी प्रसिद्ध है।
  • इसके अतिरिक्त यहाँहिन्दू तथा मुस्लिमों के सभी प्रमुख त्योहारों को पूरे राज्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

 

पर्यटन स्थल –

  • ताजमहल, आगरा
  • प्राचीन तीर्थ स्थानों मेंवाराणसी, अयोध्या, विंध्याचल, चित्रकूट, प्रयाग, सोरों, मथुरा, वृन्दावन, देवा शरीफ, नैमिषारण्य आदि है।
  • फ़तेहपुर सीकरीमें शेख़ सलीम चिश्ती की दरगाह
  • सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, संकिसा /बसंतपुर (ज़िला एटा, उत्तर प्रदेश), कांपिल/ वर्तमान फ़र्रूख़ाबाद, पिपरावा और कौशांबी प्रमुख हैं।
  • कानपुर देहात जिले में पौराणिकवाणेश्वर महादेव मंदिर और ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर दर्शनीय हैं।
  • आगरा, सारनाथ, वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, झांसी,गोरखपुर,जौनपुर, कन्नौज, महोबा, देवगढ, बिठूर और विंध्याचल हिन्दू एवं मुस्लिम वास्तुशिल्प और संस्कृति के महत्त्वपूर्ण खजाने से भरा हैं।
  • उत्तर प्रदेश केगोंडा ज़िले में मत्स्येंद्रनाथ (पाटन) नामक प्रसिद्ध देवीपीठ है।
  • उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले मेंमहर्षि गोविन्द साहब जी की तपोस्थली और किछौछा में प्रसिद्ध सूफी संत दरगाह शरीफ भी है।
  • संतकबीर नगर के मगहर में संतकबीर की समाधि और सोफी निजामुददीन का मजार भी अगयां गाँव में है।मदरसा तनवीरूलइसलाम अमरडोभा भी इसी जिले में है।

सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी) मंदिर संत रविदास नगर जिला में स्थित है। यह मंदिर इलाहाबाद और वाराणसी के मध्य स्थित जंगीगंज बाज़ार से ११ किलोमीटर दूर गंगा के किनारे स्थित है। मान्यता है कि इस स्थान पर माँ सीता ने अपने आप को धरती में समाहित कर लिया था। यहाँ पर हनुमानजी की ११० फीट ऊँची मूर्ति है जिसे विश्व की सबसे बड़ी हनुमान जी की मूर्ति होने का गौरव प्राप्त है। स्वामी जितेंद्रानंद जी के असीम प्रयास से और श्री प्रकाश नारायण पुंज की मदद से ये स्थान पर्यटक स्थल के रूप में उभर कर आया है !

हस्त शिल्प-

फिरोजाबाद की चूड़ियाँ, सहारनपुर का काष्ठ शिल्प, पिलखुवा की हैण्ड ब्लाक प्रिंट की चादरें, वाराणसी की साड़ियाँ तथा रेशम व ज़री का काम, लखनऊ का कपड़ों पर चिकन की कढ़ाई का काम, रामपुर का पैचवर्क, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन औरंगाबाद का टेराकोटा, मेरठ की कैंची, कन्नौज का इत्र, जौनपुर की बेनी साव की इमरती और मूली बहुत प्रसिद्ध है  !

जनसँख्या –
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। करीब 22 करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला उप राष्ट्रीय इकाई है।

 

 

जिले
·         अंबेडकर नगर

·         आगरा

·         अलीगढ़

·         आजमगढ़

·         इलाहाबाद

·         उन्नाव

·         इटावा

·         एटा

·         औरैया

·         कन्नौज

·         कौशाम्बी

·         कुशीनगर

·         कानपुर नगर

·         कानपुर देहात

·         कासगंज

·         गाजीपुर

·         गाजियाबाद

·         गोरखपुर

·         गोंडा

 

·         गौतम बुद्ध नगर

·         चित्रकूट

·         जालौन

·         चन्दौली

·         ज्योतिबा फुले नगर

·         झांसी

·         जौनपुर

·         देवरिया

·         पीलीभीत

·         प्रतापगढ़

·         फतेहपुर

·         फ़र्रूख़ाबाद

·         फिरोजाबाद

·         फैजाबाद

·         बलरामपुर

·         बरेली

·         बलिया

·         बस्ती

 

·         बदायूँ

·         बहराइच

·         बुलन्दशहर

·         बागपत

·         बिजनौर

·         बाराबंकी

·         बांदा

·         मैनपुरी

·         हाथरस

·         मऊ

·         मथुरा

·         महोबा

·         महाराजगंज

·         मिर्जापुर

·         मुज़फ़्फ़र नगर

·         मेरठ

·         मुरादाबाद

·         रामपुर

 

·         रायबरेली

·         लखनऊ

·         ललितपुर

·         लखीमपुर खीरी

·         वाराणसी

·         सुल्तानपुर

·         शाहजहांपुर

·         बस्ती

·         सिद्धार्थ नगर

·         संत कबीर नगर

·         सीतापुर

·         संत रविदास नगर

·         सोनभद्र

·         सहारनपुर

·         हमीरपुर

·         हरदोई

·         अमेठी

·         संभल

·         शामली

·         हापुड़

 

 

Post Views: 9,463
Share55
Tweet
Pin
Share
55 Shares

Filed Under: Geography Tagged With: uttar pradesh, uttar pradesh geography, uttar pradesh Tourism

Reader Interactions

Trackbacks

  1. UP Cast, Income, Domicile Certificate Online Verification - StudywithGyanPrakash says:
    September 1, 2018 at 1:00 pm

    […] उत्तर प्रदेश प्रमाण पत्र सत्यापन […]

  2. VBSPU JAUNPUR - StudywithGyanPrakash says:
    September 5, 2018 at 1:19 pm

    […] सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर,उत्तर प्रदेश  के द्वारा आयोजित पी.एचडी. प्रवेश […]

  3. UP PCL Answer Key  2018 - StudywithGyanPrakash says:
    September 9, 2018 at 1:49 pm

    […] उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम लिमिटेड  के द्वारा आयोजित कार्यालय सहायक भर्ती परीक्षा का उत्तर कुंजी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है ! परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विद्युत क्षेत्रों के कार्यालयों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जायेगी, विभाग के रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके इसलिये विभाग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था ! […]

  4. UP BTC 4th Sem Time Table - StudywithGyanPrakash says:
    September 18, 2018 at 8:35 am

    […] शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बीटीसी चतुर्थ […]

  5. UP BOARD TIME TABLE 2019 - StudywithGyanPrakash says:
    September 18, 2018 at 8:36 am

    […] शिक्षा परिषद,इलाहाबाद,उत्तर प्रदेश के द्वारा सत्र 2018-19 में होने वाली […]

Primary Sidebar

Latest Updates

  • 72825 Google Form link -How to Apply and submit
  • UPPSC LT GRADE PRE 2025 Result Declare Cutoff Mains Exam Date Next step
  • India Post Recruitment 2026 – 28635 GDS Bharti for High School Pass
  • 72825 शिक्षक भर्ती के लिए 14851 याचियो की लिस्ट जारी- Download here
  • UP TET 2026 New Syllabus Release by UPESSC Shiksha Sewa Ayog Uttar Pradesh
  • UP SUPER TET 2026 -27 Syllabus released by UPESSC Shiksha Ayog
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026 PART 2
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026
  • UPPSC LT Grade Social Science Question paper Subject Selection Method 2025
  • Anganwadi Bharti 2025 District list New Notification Elgibility last date
  • Bihar STET Exam OnTime परीक्षा पोस्टपोन की फेक न्यूज वायरल
  • UPSSSC PET 2025 Objection Link for 6 and 7 September All Shift
  • बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर टीचर भर्ती क्यो नही आती है UP Basic Junior Teachers Vacancy
  • BPSC AEDO Recruitment 2025 Total Post- 935 Eligibility Only Graduate
  • UPPSC GIC LECTURER EXAM 2020 GS PAPER SOLVED

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2026 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version