• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / Geography / भारत की प्रमुख जनजातियाँ | GK Exam

भारत की प्रमुख जनजातियाँ | GK Exam

August 25, 2018 By Team StudywithGyanPrakash

Share16
Tweet
Pin
Share
16 Shares

भारत की प्रमुख जनजातियां

नागा जनजाति
नागाजनजाति का मुख्य निवास नगा पहाड़ियों का प्रदेश नागालैंड है ! नागालैण्ड के बाहर पतकोई पहाड़ियों, मणिपुर, मिजोरम,असोम और अरुणाचल प्रदेश में भी नागा जाति के लोग रहते है माना जाता है की इस जाति का सम्बन्ध इंण्डो-मंगोलॉयड प्रजाति से है ! नागा की उपजातियों में रंगपण, कोन्याक, रेंगमा, अंगामी,आओ, लोहता, फोग, चथ, संथम, कच्चा, काबुई तेखुल, कल्पोकेंगु आदि प्रमुख हैं ! इनमें आओ सबसे उच्च वर्ग माना जाता है !

निवास क्षेत्र-
नगाजनजाति नागालैण्ड में कोहिमा, मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों तथा मणिपुर राज्य में पायी जाती है ! नागा जनजाति पर्वतों पर इनका सबसे अधिक जमाव पाया जाता है !

थारु जनजाति-
थारूजनजाति का आवास-क्षेत्र उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के तराई प्रदेश के पश्चिमी भाग में नैनीताल जिले के दक्षिण-पूर्व से लेकर पूर्व में गोरखपुर और नेपाल की सीमा के सहारे है ! थारु जनजाति का सबसे अधिक जमाव उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में है ! इनमे से मुख्य बस्तियां किलपुरी, खटिमा, विलहेरी एवं नानकमत्ता हैं ! इनकी वर्तमान में संख्या 28 हजार के आसपास है ! प्रान्तीय सरकार ने इन्हें 1961 में जनजाति का दर्जा प्रदान किया !

भोटिया जनजाति-
भोटिया (भूटिया) जनजाति लोगों का निवास-क्षेत्र उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का उत्तर-पूर्वी भाग है, जिसमें असकोट और दामा तहसीलें सम्मिलित है ! यह क्षेत्र ऊबर-खाबड है ! सम्पूर्ण भोटिया क्षेत्र 3,250 मीटर से 4,100 मीटर ऊँचा है, जिसमें कृष्णा, गंगा, धौली, गौरी, दामा और काली नदियाँ बहती है !

संथाल जनजाति-
संथाल जनजाति लोगों का निवास-क्षेत्र बड़ा व्यापक है ! यह बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में फैला है ! संथाल परगना में छोटा नागपुर पठार का पूर्वी छोर संथाल परगना का सबसे प्रमुख क्षेत्र है ! पश्चिम बंगाल में वीरभूम, बांकुड़ा, माल्दा, मेदिनीपुरऔर चौबीस परगना जिलों तथा उड़ीसा में मयूरभंज में भी पाए जाते हैं !

टोडा जनजाति-
टोडा जनजाति दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाट, इलायची और निलगिरी की पहाड़ियों से घिरे क्षेत्र में अनेक जनजातियाँ पायी जाती है बड़गा, कोटा, कुरुम्बा, ईरुला, और टोडा ! इनमें एतिहासिक दृष्टि से टोडा जनजाति का विशेष महत्त्व है, क्योकि यह भैंस पालने वाले आदर्श चरवाहे और बहुपति प्रथा मानने वाली जनजाति है ! इस जनजाति का परम्परागत निवास-क्षेत्र निलगिरी की पहाड़ियाँ है !

भील जनजाति-
भील जनजाति  का निवास-क्षेत्र मुख्यत प्रायद्वीपीय पहाड़ी भागों तक सीमित है ! अरावली, विंध्याचल एवं सतपुड़ा पर्वत तथा कोटा के पठार इनके सबसे बड़े निवास स्थान हैं ! राज्यों की दृष्टी से अधिकांश भील मध्य प्रदेश में (धार, झाबुआ, रतलाम, खण्डवा और खरगौन जिलों में)  राजस्थान में (डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, उदयपुर, चित्तोडगढ जिलें में ), गुजरात में (पंचमहल, साबरकांठा, बनासकांठा, वडोदरा जिलों में ) केन्द्रीय है ! बिखरे हुए रूप में महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी कुछ भील पाए जाते है !

Post Views: 2,424
Share16
Tweet
Pin
Share
16 Shares

Filed Under: Geography Tagged With: bharat ki janjatiya, भारत की प्रमुख जनजातियां

Primary Sidebar

Latest Updates

  • RBI Assistant Recruitment 2026- 650 Post, Only Graduate
  • 72825 Google Form link -How to Apply and submit
  • UPPSC LT GRADE PRE 2025 Result Declare Cutoff Mains Exam Date Next step
  • India Post Recruitment 2026 – 28635 GDS Bharti for High School Pass
  • 72825 शिक्षक भर्ती के लिए 14851 याचियो की लिस्ट जारी- Download here
  • UP TET 2026 New Syllabus Release by UPESSC Shiksha Sewa Ayog Uttar Pradesh
  • UP SUPER TET 2026 -27 Syllabus released by UPESSC Shiksha Ayog
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026 PART 2
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026
  • UPPSC LT Grade Social Science Question paper Subject Selection Method 2025
  • Anganwadi Bharti 2025 District list New Notification Elgibility last date
  • Bihar STET Exam OnTime परीक्षा पोस्टपोन की फेक न्यूज वायरल
  • UPSSSC PET 2025 Objection Link for 6 and 7 September All Shift
  • बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर टीचर भर्ती क्यो नही आती है UP Basic Junior Teachers Vacancy
  • BPSC AEDO Recruitment 2025 Total Post- 935 Eligibility Only Graduate

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2026 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version