यूपी की शिक्षक भर्ती परीक्षाओ और अन्य में ये गलती हुई तो कापियों का मूल्यांकन नही .. रिजल्ट रद्द
बहुत सावधान रहें टीजीटी पीजीटी सुपर टीईटी HEO PCS PET के अभ्यर्थी
हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा यूपीटीईटी के ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा भवन में OMR को भरने में गलती कर दिये जैसे कि Roll Number अनुक्रमांक या प्रश्नपुस्तिका क्रमांको भरने में या गोलों को काला करनें में गलती कर दिये, उनके प्रत्यावेदन को रद्द कर दिया.
कुल 71000 प्रत्यावेदन को रद्द कर दिया गया है, आयोग नें ऐसे प्रत्यावेदनों पर विचार करनें से ये कहते हुए मना कर दिया है कि अभ्यर्थियों को अनेक माध्यम से ओएमआर उत्तर पत्रक को भरनें या चिन्हित (गोलों को काला करनें) संबंधी निर्देश प्रदान करते हुए सम्पूर्ण विधि समझाई गयी एवं उत्तर पत्रक भरनें के लिए सावधानियों को भी अंकित किया गया था, निर्देश दिये गये थे कि गोले न भरनें या गलत भरनें पर ओएमआर का मूल्यांकन नहीं होगा.
प्रत्यावेदन निस्तारण के लिए गठित छह सदस्यीय समिति नें केवल 500-700 ऐसे सफल अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन स्वीकार किये हैं, जिनके परीक्षाफल प्रमाण पत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि या कटेगरी में गलती है. उन्हे गलती सुधारनें के लिए वेबसाईट पर अलग से सूचना मिलेगी.
इसी के साथ आयोग नें उन प्रत्यावेदनों को भी खारिज कर दिया है जो कि नार्मलाईजेशन के बाद अभ्यर्थी फेल हो रहे थे, अर्थात जब वे उत्तर कुंजी से खुद के उत्तर मिला रहे है तो यूपीटीईटी के निर्धारित कटआफ 90 अंक /82 अंक (नियमानुसार पास अंक) से ऊपर है लेकिन नार्मलाईजेश के बाद उनके अंक 90 अंक या 82 अंक से कम हो जा रहे है और वे फेल हो जा रहे है.
इस मैटर पर आयोग नें कहा है कि परीक्षा से पहले विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि परीक्षा एक से अधिक दिनों या पालियों में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूुल्यांकन के लिए नार्मलाईजेशन प्रक्रिया लागू होगी.
आयोग नें स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पूर्व जारी विज्ञापन, प्रवेश पत्र, ओएमआर उत्तर पत्रक व कक्ष निरीक्षकों के माध्यम से अभ्यर्थियों को ओएमआर भरनें और चिन्हित करनें की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गयी थी. यह भी कहा गया था कि ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक नही भरने या गलत भरनें की स्थिति में ओएमआर का मूल्यांकन नही किया जायेगा.
तो आप अगर आने वाले दिनो में उत्तर प्रदेश की किसी शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे टीजीटी पीजीटी सुपर टीईटी प्रधानाचार्य खंड शिक्षा अधिकारी, आरओ एआरओ आदि परीक्षाओ में शामिल हो रहे है तो ध्यान रखिये कि ये नियम आप पर भी लागू होंगे.
परीक्षा भवन में ओएमआर भरते समय कोई त्रुटि न हो, इसका खास ख्याल रखें.. पहले पढ़ ले कि क्या पूछ रहा है और कितनें गोले हैं और अपना रोल नम्बर के अंक भी गिन लें ताकि अगर खानें कम ज्यादा है तो एडजस्ट कर सकें (कक्ष निरीक्षक की सहायता से)
साथ ही गोलो को काला करते समय भी विशेष सावधानी बरतें
परीक्षा से पूर्व इसके लिए घर पर थोड़ा अभ्यास कर लें. नही तो आपकी एक गलती आपके सारे मेहनत पर पानी फेर सकती है.
शुभकामनाएं
पोस्ट को दोस्तो तक शेयर जरूर करें.

