• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / Biography / मैथिलीशरण गुप्त- जीवन परिचय

मैथिलीशरण गुप्त- जीवन परिचय

April 4, 2018 By Gyan Prakash

Share12
Tweet
Pin
Share
12 Shares

MAITHILI SHARAN GUPT BIOGRAPHY // MAITHILI SHARAN GUPT JEEVAN PARICHAY

जन्म- 1886 ई०
जन्म स्थान- चिरगाँव झाँसी (उ०प्र०)
पिता- सेठ रामचरण गुप्त
मृत्यु- 1964 ई०  

राष्ट्रकवि के रुप में विख्यात मैथिलीशरण गुप्त का जन्म झाँसी जिले के चिरगांव में हुआ था ! इनके पिता सेठ रामचरण गुप्त प्रभु की भक्ति और आध्यात्म में सर्वाधिक समय लीन रहते थे, पिता की इसी भक्तिमय प्रवित्ति का इनके ऊपर गहरा असर पड़ा इनके पिता काव्य के क्षेत्र में काफी अग्रणी थे जिन्हें देखकर बचपन में ही मैथिलीशरण गुप्त ने अपने पिता से भी बड़ा कवि बनने का आशीर्वाद अपनी एक रचना के द्वारा अपने पिता से अर्जित किया, इनकी प्रारम्भिक शिक्षा इनके पैतृक गाँव में ही संपन्न हुई, विद्यालयी शिक्षा में इन्होने मात्र नौंवी तक की शिक्षा को प्राप्त किया ! किन्तु इसके उपरान्त इन्होने स्वाध्याय ही अनेक भाषाओँ का ज्ञान अर्जित कर लिया, साहित्य के प्रति इनकी लेखनी निरंतर गतिमान रही और इसी दौरान इनकी भेंट आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी से हो जाती है और ये इन्ही को अपना काव्य गुरु मानने लगते है ! गुप्त जी ने अपने काव्य गुरु के आदेश पर ही “भारत-भारती” नामक काव्य ग्रन्थ की रचना किये, इस काव्य रचना के माध्यम से इन्होंने युवाओं में राष्ट्र प्रेम की निर्मल गंगा का प्रवाह कर दिया इनके मार्गदर्शक के रूप में मुंशी अजमेरी जी का नाम बखूबी से लिया जाता है, गाँधी जी के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन की लड़ाई में इन्होने अपनी सक्रीय भूमिका निभाई और देश-प्रेम, समाज-सुधार, धर्म, राजनीति के पक्ष में अपनी रचनाएँ रचित करते रहे !

राष्ट्र के प्रति अधिक रचनात्मक कवितायेँ लिखने के कारण राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने इन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित किया, इनकी लोकप्रियता इतनी व्यापक हो चली थी कि ये राष्ट्र के प्रति अपने लेखों को दिन-प्रतिदिन बढ़ाते चले गये सत्याग्रह  आन्दोलन के दौरान इन्हें जेल जाना पड़ा, 1952-1964 ई० में राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी सेवा राष्ट्र को दिये, सन 1958 ई० में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इन्हें डी०लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया और 1954 ई० को भारत सरकार ने “पद्मभूषण” से अलंकृत किया ! राष्ट्र के प्रति अपनी रचनाओं को समर्पित करने वाला यह राष्ट्रकवि 12 दिसम्बर 1964 ई० को अपने राष्ट्र को अलविदा कह गया !

साहित्यिक परिचय –

साहित्य जगत में गुप्त जी ने कलकत्ता से प्रकाशित पत्रिका “वैश्योपकारक” के माध्यम से अपनी साहित्यिक रचनाओं का समाज के लोगों के बीच में पदार्पण किया, कुछ समय के बाद दिवेदी जी की पत्रिका “सरस्वती” में भी अपने लेख को ये प्रकाशित करवाने लगे, इसके बाद सन 1912 ई० में भारत-भारती के प्रकाशित होने पर यह राष्ट्र के लोकप्रिय कवि के रूप में विख्यात हो गये !

रचनायें –

        भारत-भारती, यशोधरा, साकेत, रंग में भंग, द्वापर, पंचवटी, जयद्रथ वध, जय भारत , सिद्धराज, झंकार, नहुष, पृथ्वीपुत्र, अनघ, किसान, गुरुकुल, हिन्दू, चंद्रहास, मंगल घट, कुणाल गीत, मेघनाथ वध आदि !

Post Views: 31,362
Share12
Tweet
Pin
Share
12 Shares

Filed Under: Biography

Primary Sidebar

Latest Updates

  • 72825 शिक्षक भर्ती के लिए 14851 याचियो की लिस्ट जारी- Download here
  • UP TET 2026 New Syllabus Release by UPESSC Shiksha Sewa Ayog Uttar Pradesh
  • UP SUPER TET 2026 -27 Syllabus released by UPESSC Shiksha Ayog
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026 PART 2
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026
  • UPPSC LT Grade Social Science Question paper Subject Selection Method 2025
  • Anganwadi Bharti 2025 District list New Notification Elgibility last date
  • Bihar STET Exam OnTime परीक्षा पोस्टपोन की फेक न्यूज वायरल
  • UPSSSC PET 2025 Objection Link for 6 and 7 September All Shift
  • बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर टीचर भर्ती क्यो नही आती है UP Basic Junior Teachers Vacancy
  • BPSC AEDO Recruitment 2025 Total Post- 935 Eligibility Only Graduate
  • UPPSC GIC LECTURER EXAM 2020 GS PAPER SOLVED
  • UPPSC GIC LECTURER EXAM 2020 GS PAPER SOLVED
  • UPPSC GIC LECTURER EXAM 2020 GS PAPER SOLVED
  • UPPSC GIC Lecturer Question paper 2020 GS

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2026 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version