• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / Daily Current Affairs / One Liner Current Affairs 2021 / Current Affairs 25 July 2021 PDF Download

Current Affairs 25 July 2021 PDF Download

July 26, 2021 By Gyan Prakash

Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Current Affairs 25 July PDF Download

 

♦टोकियो ओलम्पिक में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू नें कितनें किग्रा की स्पर्धा में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता है

A.49 किग्रा

B.54 किग्रा

C.75 किग्रा

D.94 किग्रा

उत्तर- 49 किग्रा

भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है. चानू ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग में सिल्वर मेडल लाने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं.

उन्होंने 49 किलोग्राम भार में यह पदक जीता है. इस वर्ग में चीन की होऊ ज़हुई ने गोल्ड और इंडोनेशिया की विंडी असाह ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता.

चानू ने कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया.

मीराबाई चानू ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता. मीराबाई चानू से पहले 2020 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ‌ने कांस्य पदक जीता था

मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर के नोंगपेक काकचिंग गांव में हुआ था

टोकियो ओलम्पिक 2020-

  • 2020 का टोकियो ओलम्पिक क्रम से 32वां ओलम्पिक है।
  • उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक रहे- मनप्रीत सिंह ( पुरूष हाकी टीम के कप्तान) व एम सी मैरीकाम
  • टोकियो ओलम्पिक में कितनें देश हिस्सा ले रहे हैं- 206 देश, 11238 खिलाड़ी
  • 33 खेलों की 339 प्रतिस्पर्धाएं
  • भारत के कितनें खिलाड़ी टोकियो ओलम्पिक में हिस्सा लेगें- 127 (72 पुरूष, 55 महिलाएं)

 

 

♦रग्बी लीग विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश में होगा

A.इंग्लैंड

B.फ्रांस

C.जर्मनीं

D.भारत

उत्तर – इंग्लैंड

आयोजक- रग्बी लीग इंटरनेशनल फेडरेशन (International Rugby League)

हेडक्वार्टर- सिड्नी

सीईओ- नाइजेल वुड

चेयरमैन- ग्रीयेम थाम्पसन

स्थापना- 1927

आगामी खेल प्रतियोगिताएं-

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021- हरियाणा
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का दूसरा संस्करण- कर्नाटक
  • विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026- भारत
  • 2032 के ओलम्पिक खेल- ब्रिसबेन आस्ट्रेलिया
  • एशिया कप क्रिकेट टुर्नामेंट 2021- श्रीलंका
  • रग्बी लीग विश्वकप 2025- संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा

♦यूनेस्को ने हाल ही में लीवरपूल को विश्व विरासत सूची से हटा दिया है। लीवरपूल किस देश में है

A.भारत

B.इंग्लैंड

C.जर्मनीं

D.फ्रांस

लिवरपूल इस प्रतिष्ठित सूची से हटाया जाने वाला तीसरा स्थल है।

सूची से हटाए जाने का कारण:

नई इमारतें जिनमें फुटबॉल स्टेडियम हैं, इसके विक्टोरियन डॉक के आकर्षण को कम करने के साथ-साथ तट के विरासत मूल्य को नष्ट कर रही हैं।

अति विकास ऐतिहासिक बंदरगाह की विरासत को अपरिवर्तनीय रूप से नुकसान पहुँचाएगा।

अन्य असूचीबद्ध स्थल:

वर्ष 2007 में ओमान में वन्यजीव अभयारण्य।

कारण: अवैध शिकार और निवास स्थान की क्षति।

वर्ष 2009 में जर्मनी में ड्रेसडेन एल्बे घाटी।

कारण: नदी के ऊपर चार लेन का मोटरवे पुल बनाया गया था।

भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 38 विरासत धरोहर स्थल (30 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित) हैं। इनमें शामिल जयपुर शहर (राजस्थान) सबसे नया है।

 

 

♦कौन सा देश 2032 के समर ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करेगा

A.भारत

B.आस्ट्रेलिया

C.जर्मनीं

D.इंग्लैंड

उत्तर- ब्रिसबेन आस्ट्रेलिया

यह 35वां ओलम्पिक होगा

इससे पहले आस्ट्रेलिया दो बार ओलम्पिक खेलों की मेजबानीं कर चुका है।सिडनी 2000, मेलबर्न 1956

2024 ओलम्पिक- पेरिस, व 2028 ओलम्पिक- लास एंजलिस अमेरिका में होंगे।

महत्वपूर्ण बिन्दु-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना- 23 जून 1894
  • मुख्यालय- लुसानें स्वीटजरलैंड। अध्यक्ष- थामस बाच
  • ओलम्पिक खेलों में महिलाओं को शामिल होनें की मान्यता- 1900
  • 1916, 1940 और 1944 में ओलम्पिक खेलों का आयोजन नही हुआ।

 

♦11वें मेकांग- गंगा सहयोग बैठक  Mekong–Ganga Cooperation (MGC)में भारत की तरफ से कौन शामिल हुआ है

A.एस जयशंकर

B.नरेन्द्र मोदी

C.अमित शाह

D.उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर-एस जयशंकर

एमजीसी पहल (MGC Initiative)

एमजीसी पहल वर्ष 2000 में पर्यटन, कनेक्टिविटी और संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस पहल में 6 देश शामिल हैं, वे हैं: भारत, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड और वियतनाम।

भारत मेकांग क्षेत्र को बहुत महत्वपूर्ण मानता है और इसलिए मेकांग देशों के साथ बहुआयामी जुड़ाव चाहता है।

भारत सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना चाहता है और ऐसा करने से देशों की साझेदारी व्यापक होगी।

इस बैठक को संबोधित करते हुए, एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत इस क्षेत्र में आर्थिक, डिजिटल और लोगों से लोगों के बीच बेहतर संपर्क को बढ़ावा देना चाहता है।

♦अंतर्देशीय पोत विधेयक 2021 के बारे में विचार करें

1.यह अंतर्रदेशीय पोत अधिनियम 2010 के स्थान पर है।

2.विधेयक में एक इलेक्ट्रानिक पोर्टल पर पोत, पोत पंजीकरण, चालक दल के विवरण दर्ज करनें हेतु एक केन्द्रीय डेटाबेस का प्रावधान है।

उपर्युक्त में से कौन सा सत्य है

A.केवल 1                              B.केवल2

C.1 और 2 दोनों                      D.उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर- केवल 2

कथन 1 – यह अंतर्रदेशीय पोत अधिनियम 1917 के के स्थान पर है।

कथन 2 – विधेयक में एक इलेक्ट्रानिक पोर्टल पर पोत, पोत पंजीकरण, चालक दल के विवरण दर्ज करनें हेतु एक केन्द्रीय डेटाबेस का प्रावधान है।

प्रमुख बिन्दु-

22 जुलाई 2021 को अंतर्रदेशीय पोत अधिनियम 2021 को लोकसभा में पेश किया गया।

यह विधेयक जलमार्ग से सम्बन्धित कानून के लागू होनें मे एकरूपता लायेगा।

वर्तमान बंदरगाह, जहाजरानीं और जलमार्ग मंत्री- सर्वानंद सोनेवाल

 

 

♦ताईवान की सरकार यूरोप के किस देश मे अपना पहला कार्यालय स्थापित करेगी

A.हंगरी

B.लिथुआनियां

C.रोमानियां

D.स्वीडेन

उत्तर-लिथुआऩियां

ताइवान सरकार बीजींग के लगातार बढ़ते दबाव के साथ दुनियां भर में अपनी राजनयिक उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है।

ताईवान पूर्वी एशिया का देश है, जिसकी राजधानी है- ताइपे

लिथुआऩियां यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र का एक देश है।

यह 2.8 मिलियन की आबादी के साथ 65,300 वर्ग किमी में विस्तारित है।

♦यूनेस्को द्वारा अपनीं ‘ऐतिहासिक शहरी भूदृश्य परियोजना’ के तहत किन किन शहरों का चयन किया गया है

A.ओरछा

B.ग्वालियर

C.उपरोक्त दोनों

D.कोई नहीं

उत्तर-ग्वालियर व ओरछा

ग्वालियर और ओरछा का चयन हिस्टॉरिक अर्बन लैंडस्केप डेवलपमेंट के लिए किया गया है. इससे मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. सतपुड़ा और भेड़ाघाट का भी इसमें चयन किया गया है. मंगलवार 20 जुलाई को आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्टॉरिक अर्बन लैंडस्केप के सत्र का वर्चुअल शुभारंभ हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को यूनेस्को के प्रयासों से बढ़ावा मिलेगा. संगीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर के पास हुआ. ग्वालियर और ओरछा अपनी कला के कारण देश और दुनिया में प्रसिद्ध हैं.

देश के दो शहर बनारस और अजमेर का पुष्कर इस स्कीम में पहले से शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक यूनेस्को और मप्र टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में उक्त हिस्टॉरिक अर्बन लैंडस्केप (HUL) प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें उक्त दोनोंं शहरों की ऐतिहासिक धरोहरोंं को शहरी योजना के तहत सहेजा जाएगा

♦हाल ही में किसे राज्यसभा के उपनेता के रूप मे नियुक्त किया गया है

A.मुख्तार अब्बास नकवी

B.मल्लिकार्जुन खडगे

C.पीयूष गोयल

D.उपरोक्त में से कोई नहीं

राज्यसभा का उपनेता- मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी- केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी हैं।

नकवी नें पीयूष गोयल का स्थान लिया है, हाल ही में पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया है

राज्यसभा में सदस्यो की संख्या  2021 मे 245 है.

संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाते हैं और 238 सदस्य राज्यों के और संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं।

♦निम्नलिखित में से किसे 2021 से 2025 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है

A.रश्मी रंजन दास

B.शकुन्तला थिलस्टेड

C.अंबिका सिंह

D.आलोक रंजन

उत्तर- रश्मी रंजन दास

 

वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव रश्मी रंजन दास को 2021 से 2025 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र कर समिति में सदस्य  के रूप में नामित किया गया है।

रश्मि रंजन दास केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

 

दुनिया भर के 25 दिग्गज कर विशेषज्ञों वाली यह समिति औपचारिक रूप से कर मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेषज्ञों की समिति है, जो वैश्विक व्यापार और निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में मजबूत और अधिक दूरदर्शी कर नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए देशों का मार्गदर्शन करती है। यह समिति देशों को दोहरे या एकाधिक कराधान से रोकने, उनके कर आधार को व्यापक बनाने, कर प्रशासन को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय कर चोरी को रोकने में सहायता करती है।

इस समिति में नाइजीरिया, चिली, दक्षिण कोरिया, मलावी, मैक्सिको, आयरलैंड, इंडोनेशिया, म्यांमार, अंगोला, रूस, कनाडा, नॉर्वे, जर्मनी, इटली, स्वीडन और चीन जैसे देशों के सदस्य शामिल हैं।

♦निम्नलिखित में से किस शहर में दुनियां के पहले 3डी मुद्रित स्टील पैदल पुल का अनावरण किया गया है

A.ब्रिसबेन

B.एम्सटर्डम

C.कोपेनहेगन

D.उपरोक्त कोई नहीं

 

उत्तर- एम्सटर्डम

यह परियोजना एम्सटर्डम में औदेजिज्ड्स आचटरबर्गवाल नहर पर खोली गयी है।

इस पुल की लम्बाई करीब 40 फीट है।

इसको जोरिस लार्मन लैब नें डिजाइन किया है।

इसका निर्माण एम्सटर्डम स्थित 3डी मेटल प्रिन्टिंग कंपनीं  MX3D नें किया है।

इस प्रिन्टिगं प्रक्रिया में कुल 6 महीनें लगे।

 

♦उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष कौन बने हैं

A.नवजोत सिंह सिद्धू

B.गणेश गोदियाल

C.राहुल गांधी

D.प्रियंका गांधी

उत्तर- गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है तो वहीं प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.

हरीश रावत कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं और भुवन कापड़ी कार्यकरी अध्यक्ष बनाए गए हैं.

 

Download PDF- Click Here

Post Views: 2,147
Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Filed Under: One Liner Current Affairs 2021 Tagged With: curent affairs 25 july 2021, current affairs pdf, Current Affairs PDF July 2021, daily current affairs

Primary Sidebar

Latest Updates

  • RBI Assistant Recruitment 2026- 650 Post, Only Graduate
  • 72825 Google Form link -How to Apply and submit
  • UPPSC LT GRADE PRE 2025 Result Declare Cutoff Mains Exam Date Next step
  • India Post Recruitment 2026 – 28635 GDS Bharti for High School Pass
  • 72825 शिक्षक भर्ती के लिए 14851 याचियो की लिस्ट जारी- Download here
  • UP TET 2026 New Syllabus Release by UPESSC Shiksha Sewa Ayog Uttar Pradesh
  • UP SUPER TET 2026 -27 Syllabus released by UPESSC Shiksha Ayog
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026 PART 2
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026
  • UPPSC LT Grade Social Science Question paper Subject Selection Method 2025
  • Anganwadi Bharti 2025 District list New Notification Elgibility last date
  • Bihar STET Exam OnTime परीक्षा पोस्टपोन की फेक न्यूज वायरल
  • UPSSSC PET 2025 Objection Link for 6 and 7 September All Shift
  • बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर टीचर भर्ती क्यो नही आती है UP Basic Junior Teachers Vacancy
  • BPSC AEDO Recruitment 2025 Total Post- 935 Eligibility Only Graduate

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2026 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version