Current Affairs Today करंट अफेयर्स 27 सितंबर 2020
- हाल ही में भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी नें संयुक्त राष्ट्र के किस सत्र को सम्बोधित किया?
उत्तर- 26 सितंबर 2020 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्चुअल सम्बोधन देनें वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले नेता बनें। यह संयुक्त राष्ट्र का 75वां सत्र था।
- हाल ही में किस दल नें एनडीए से पूरी तरह से खुद को अलग कर लिया?
उत्तर- कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल नें 22 साल बाद एनडीए से अलग होनें का फैसला किया है।
- NTA ( National Testing Agency) के महानिदेशक कौन हैं
उत्तर- विनीत जोशी
- राफेल लड़ाकू विमान उड़ानें वाली भारत की पहली महिला फायटर पायलट बनेंगी
उत्तर- शिवांगी सिंह
- मेडिकल एजुकेशन के लिए नया सर्वोच्च नियामक होगा
उत्तर- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
- भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के 55वें संस्करण में किसे सम्मानित किया जायेगा
उत्तर- अक्खितम अच्युतन नंबोदिरी
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 26 सितंबर
- ‘मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन अचोणी योजना’ किस राज्य ने शुरू की है
उत्तर- असम