Site icon StudywithGyanPrakash

हिंदी करेंट अफेयर्स Current Affairs Today

हिंदी करेंट अफेयर्स Current Affairs Today

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम बने देश के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार

केंद्रसरकार ने 7 दिसम्बर, 2018 को कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया, उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। वे अरविन्द सुब्रमनियन की जगह लेंगे, अरविन्द सुब्रमनियन ने 20 जून, 2018 को मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफ़ा दिया था। कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम भारत के 17वें मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं।

चीन ने चंद्रमा के दूरस्थ भाग के लिए लांच किया चांगई 4 मिशन

 चीन ने 7 दिसम्बर, 2018 को चन्द्रमा के पाशर्व हिस्से के लिए मिशन को लांच किया। इस मिशन के तहत चन्द्रमा के पाशर्व हिस्से पर स्पेसक्राफ्ट सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी। यह चीन का इस प्रकार का पहला मिशन है। चन्द्रमा के इस पाशर्व हिस्से के सम्बन्ध में काफी सीमित जानकारी उपलब्ध है, यह हिस्सा पृथ्वी की विपरीत दिशा में है।

मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डी लीओन ने जीता मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब

 8 दिसम्बर, 2018 को मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डी लीओन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता। वनेसा पॉन्स डी लीओन को पिछले वर्ष की विजेता भारत की मानुषी छिल्लर से ताज पहनाया। वनेसा मिस वर्ल्ड खिताब को जीतने वाली पहली मेक्सिकन महिला हैं।

भारतीय नौसेना पनडुब्बी दिवस : 8 दिसम्बर

 8 दिसम्बर को भारतीय नौसेना द्वारा प्रतिवर्ष पनडुब्बी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 दिसम्बर, 1967 को भारतीय नौसेना की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को नौसेना में शामिल किया गया था।

फेसबुक पर इटली ने लगाया 10 मिलियन यूरो का जुर्माना

  हाल ही में इटली द्वारा फेसबुक पर 10 मिलियन यूरो (लगभग 81 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है, यह जुर्माना फेसबुक पर बिना आज्ञा यूजर्स का डाटा बेचने के कारण लगाया गया है। यह जुर्माना इटली की उपभोक्ता व बाज़ार वाचडॉग द्वारा लगाया गया है। इतालवी वाचडॉग ने फेसबुक को अपनी एप्प तथा वेबसाइट पर माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश भी दिया है।

भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जक

 हाल ही में ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादक देश है, वर्ष 2017 में भारत ने विश्व का कुल 7% कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन किया। 2018 में भारत के कार्बन उत्सर्जन में 6.3% की वृद्धि हुई, इसमें कोयला (7.1%), तेल (2.9%) तथा गैस (6%) प्रमुख है।

महाराष्ट्र ने विश्व बैंक की सहायता से लांच किया प्रोजेक्ट स्मार्ट

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में विश्व बैंक की सहायता से स्मार्ट (State of Maharashtra’s Agribusiness and Rural Transformation – SMART) प्रोजेक्ट को लांच किया, इसका उद्देश्य महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प करना है। इस परियोजना के द्वारा महाराष्ट्र में कृषि वैल्यू चैन का पुनरुत्थान करने के प्रयास किया जाएगा, इस प्रोजेक्ट में 1000 गावों के सीमान्त किसानों पर विशेस फोकस किया जायेगा। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की किसानो की आय को दोगुना करने की योजना का हिस्सा है। इस लांच के बाद बड़े कॉर्पोरेट तथा किसान उत्पादक समूहों के बीच 50 MoU पर हस्ताक्षर किये गये।

भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

5 दिसम्बर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2018 का उद्घाटन नई दिल्ली में किया। इस सम्मेलन गंगा नदी के पुनरुत्थान पर चर्चा की गयी।

भारतीय नौसेना के इतिहास पर “ब्लू वाटर्स अहोय” पुस्तक का अनावरण किया गया

“ब्लू वाटर्स अहोय” नामक पुस्तक के लेखक वाईस एडमिरल अनूप सिंह हैं, वे पूर्वी नौसैनिक कमांड से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। इस पुस्तक में 2001 से 2010 के बीच के दौरान भारतीय नौसेना के इतिहास का वर्णन किया गया है। हाल ही में भारतीय नौसेना के एडमिरल सुनील लाम्बा ने इस पुस्तक का अनावरण किया। यह भारतीय नौसेना के इतिहास पर लिखी जाने वाली छठवीं पुस्तक है। इससे पहले 1945 से 2000 तक भारतीय नौसेना के इतिहास के बारे में 5 पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इन पुस्तकों को नौसेना दिवस (4 दिसम्बर) पर ही रिलीज़ किया जाता है।भारत में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत की नौसेना की उपलब्धियों तथा भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डालना है। भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बल का हिस्सा है। भारत की तीनो सेनाओं का प्रमुख देश का राष्ट्रपति होता है

. स्वदेश दर्शन योजना: नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने लांच किया पेरेन-कोहिमा-वोखा प्रोजेक्ट

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हाल ही में “जनजातीय सर्किट का विकास : पेरेन-कोहिमा-वोखा प्रोजेक्ट” को स्वदेश दर्शन योजना के तहत लांच किया। यह नागालैंड में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पहला प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नवम्बर, 2015 में 97.36 करोड़ रुपये मंज़ूर किये थे।इस प्रोजेक्ट के तहत हेलीपैड, टेकिंग मार्ग, लाग हट, क्राफ्ट बाज़ार, राफ्टिंग केंद्र, पर्यटक सहायता केंद्र, पार्किंग, बहुउद्देश्यीय हाल इत्यादि सुविधिओं का विकास किया जायेगा। इसके अलावा केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने “जनजातीय सर्किट में विकास : मोकोकचुंग-तुएनसांग-मोन” के लिए 99.67 करोड़ रुपये जारी किये।

Exit mobile version