History MCQs- भारत का इतिहास
प्रश्न1- निम्नलिखित में कौन सा मंदिर खजुराहो में नही है?
कंदरिया महादेव
चौसठ योगिनीं
दशावतार
चित्रगुप्त
उत्तर- दशावतार मंदिर
यह देवगढ़ झांसी में है। गुप्तकालीन मंदिर जो कि ईटों से बना है।
प्रश्न2- निम्नलिखित में से किस केन्द्र में एक सौ से अधिक बौद्ध गुफाएं हैं
A.अंजता
B.कार्ले
C.कन्हेरी
D.राजगृह
उत्तर- महाराष्ट्र में मुम्बई से लगभग 200मील उत्तर में कन्हेरी गुफाएं स्थित हैं। ये गुफाएं 8वी-9वी शताब्दी की है
3.आबू का जैन मंदिर किससे बना है
उत्तर- संगमरमर। निर्माण- गुजरात के चालुक्य (सोलंकी) शासक
4. ‘किताब उल हिन्द’ रचना के लेखक का नाम क्या है
A.हसन निजामीं
B.मिनहास उस सिराज
C.अलबरूनीं
D.शम्स ए सिराज अफीक
उत्तर- अलबरूनीं
अलबरूनी का वास्तविक नाम-अबू रेहान था वह अरब से महमूद गजनवी के साथ आया था।
अलबरूनीं की अन्य किताबें- तहकीके हिन्द, किताब उल हिन्द
5.मनूची एक ………. यात्री था
A.यूनानीं
B.फ्रांसीसी
C.अरब
D.इतालवी
उत्तर- मनूची ( 1653-1708) 14 वर्ष की उम्र में गृहनगर वेनिस से भागकर एशिया माइनर व फारस की यात्रा करते हुए भारत आया। दाराशिकोह का तोपची बना। बाद मे चिकित्सा सेवा में भी आया।
संस्मरण- स्टोरियो दो मोगोर
6.मीराबाई समकालीन थीं
A.तुलसी दास
B.चैतन्य महाप्रभु
C.गुरूनानक देव
D.रामकृष्ण परमहंस
उत्तर- तुलसीदास
मीराबाई मड़ता के रतन सिंह राठौर की इकलौती पुत्री थीं। जन्म 1502 में हुआ। विवाह- उदयपुर के राजा राणा सांगा के ज्येष्ठ पुत्र युवराज भोजराज से हुआ। विवाह के कुछ ही समय पश्चात भोजराज का निधन हो गया।
7.लार्ड कार्नवालिस की कब्र कहां पर है
A.गाजीपुर
B.बलिया
C.जौनपुर
D.आजमगढ़
उत्तर- गाजीपुर
लार्ड कार्नवालिस 1786-1893 एवं 30 जुलाई 1805 से 5 अक्टूबर 1805 तक बंगाल का गवर्नर जनरल रहा।इसकी मृत्यु 5 अक्टूबर 1805 को गाजीपुर में हुई थी।यही इसकी कब्र है।
भारत में इस्मरारी बंदोबस्त, न्यायिक संहिता एवं भारतीय लोक सेवा के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है।
8.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना किसके काल में हुई थी
A.वारेन हेस्टिंग्स
B.लार्ड वेलेजली
C.लार्ड कर्जन
D.लार्ड विलियम वेंटिक
उत्तर- लार्ज कर्जन
लार्ड कर्जन के शासनकाल के दौरान (1899-1905) 1901 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को एकीकृत स्वरूप देते हुए जान मार्शल को इसका महानिदेशक बनाया गया था।
9.नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गयी पुस्तक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन हैं
A.वंकिम चन्द्र चटर्जी
B.दीनबन्धु मित्र
C.शरतचंद्र चटर्जी
D.अन्य
उत्तर- दीनबन्धु मित्र
10. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना कब हुई
A.1920
B.1924
C.1930
D.1934
उत्तर- 1924
में युवा क्रान्तिकरियो नें कानपुर में एक सम्मेलन बुलाया तथा हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की ।
संस्थापक- शचीन्द्र सान्याल ( अध्यक्ष)
राम प्रसाद बिस्मिल, जोगेश चंद्र चटर्जी, चंद्रशेखर आजाद।