India Post Recruitment 2026 – 28635 GDS Bharti for High School Pass
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है, जिसके तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्कल में हजारों पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
यह भर्ती अभियान ग्रामीण डाक सेवक (GDS), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पदों के लिए है। 28,000 से अधिक पदों के साथ यह 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है।
डाक विभाग (संचार मंत्रालय के अंतर्गत) ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियों से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
-
शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास
-
चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर)
-
आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in
-
इंडिया पोस्ट जीडीएस अधिसूचना 2026 PDF- यहां क्लिक करें
-
नोटिफिकेशन जारी: 30 जनवरी 2026
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2026
-
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
-
एडिट/सुधार विंडो: 18-19 फरवरी 2026
-
पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026

