International Women’s Day 2019 । विश्व महिला दिवस 2019
प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए मनाया जाता है। यहां पर हम विश्व महिला दिवस International Women’s Day 2019 से सम्बन्धित बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नो को हल कर रहे हैं, आगामी सभी परीक्षाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।
गूगल नें विश्व महिला दिवस 2019 के अवसर पर एक डुडल लगाया है, जिसमें 14 भाषा में 14 कोट्स लिखे गये है। भारतीय मुक्केबाज मैरीकाम का कोट भी इसमें शामििल हैं।
मैरीकाम नें लिखा है
खुद को कमजोर मत समझिये क्यों कि आप एक महिला हैं।
Q.1
International Women’s Day प्रतिवर्ष मनाया जाता है
ए- 8 मार्च
बी- 9 मार्च
सी- 1 दिसंबर
डी- 11 नवंबर
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर, यह दिवस सबसे पहले २८ फ़रवरी १९०९ को मनाया गया। इसके बाद यह फरवरी के आखिरी इतवार के दिन मनाया जाने लगा। १९१० में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय इसका प्रमुख ध्येय महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाना था, क्योंकि उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था।
१९१७ में रूस की महिलाओं ने, महिला दिवस पर रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया। यह हड़ताल भी ऐतिहासिक थी। ज़ार ने सत्ता छोड़ी, अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिया। उस समय रूस में जुलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर। इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक १९१७ की फरवरी का आखिरी इतवार २३ फ़रवरी को था जब की ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन ८ मार्च थी। इस समय पूरी दुनिया में (यहां तक रूस में भी) ग्रेगेरियन कैलैंडर चलता है। इसी लिये ८ मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
Q.2
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत कब से हुई
ए- 1900
बी- 1909
सी- 2000
डी- 1996
Q.3–अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 का मुख्य विषय ( थीम ) क्या है
ए- बैलेन्स फार बेटर
सी- इम्पावरमेंट आफ हाफ वर्ल्ड
सी- लेट्स चेंज द वर्ल्ड
डी- सी कैन डिड
Q.4
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2018 का मुख्य विषय ( थीम ) क्या था
ए- बैलेन्स फार बेटर
सी- इम्पावरमेंट आफ हाफ वर्ल्ड
सी- “Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives,”
डी- सी कैन डिड
Q.5
संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था
ए- 1975
बी- 1980
सी- 1960
डी- 2006
राष्ट्रीय महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय बनाने का सुझाव एक स्त्री का ही था। क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। उस वक़्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाएँ मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया। सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी- ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर।‘
Q.6
महिला और बाल विकास मंत्रालय का वेब वंडर वूमैन अभियान किस सोसल मिडिया प्लेटफार्म के सहयोग से आयोजित किया गया
ए- फेसबुक
बी- ट्विटर
सी- स्नैपचैट
डी- इंस्टाग्राम
केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 09 जनवरी 2019 को ऑनलाइन अभियान ‘#www : Web- WonderWomen’ लांच किया
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि भारतीय महिलाएं हमेशा से उद्यमी रही हैं और उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुभव तथा ज्ञान के बल पर समाज पर सार्थक प्रभाव डाला है. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय ब्रेकथ्रू तथा ट्वीटर इंडिया के साथ साझेदारी से प्रसन्न है.
उद्देश्य:
इस अभियान का उद्देश्य उन महिलाओं को खोजना और उनके असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देना है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का सार्थक एजेंडा चला रही हैं.
इस अभियान के माध्यम से मंत्रालय तथा अभियान के साझेदार का उद्देश्य विश्व की भारतीय महिला दिग्गजों की दृढ़ता को मान्यता देना है, जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से सार्थक अभियान चलाया है. यह अभियान इन मेधावी महिलाओं के प्रयासों को मान्यता देगा. ऑनलाइन ‘#www : Web- WonderWomen’ अभियान का उद्देश्य ऐसे स्वरों को सम्मान और प्रोत्साहन देना है, जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों पर सार्थक प्रभाव छोड़ा है.
धन्यवाद.