Site icon StudywithGyanPrakash

Maharashtra Geography/महाराष्ट्र-भूगोल

राज्य – महाराष्ट्र
राजधानी – मुंबई
गठन- 1 मई 1960
क्षेत्रफल – 3,07,713 किमी²
जनसँख्या – 11,23,74,333
साक्षरता –
मुख्य भाषा – मराठी
घनत्व- 365 /किमी²
जिले – 36
वाहन अक्षर – MH

 

स्थिति
महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है।है ! यह अरब सागर के किनारे-किनारे भारत के पश्चिमी समुद्र-तट पर स्थित है ! इसके उत्तर में गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा मध्य प्रदेश,पूर्व में छतीसगढ़ और आंध्रप्रदेश, दक्षिण में कर्नाटक और गोवा तथा अरब सागर महाराष्ट्र की पश्चिमी सीमा का प्रहरी है !

धरातल-
भौतिक दृष्टी से यह राज्य मुख्यतः पठारी है ! इस राज्य का बड़ा भाग दक्षिण के पठार तथा पश्चिमी घाट के भागों से बना है ! इसका ढलान पूर्व तथा दक्षिणी पूर्व की ओर धीरे – धीरे बढ़ता है ! पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच पश्चिमी तट का तंग मैदान है, जिसे कोंकण कहते है ! गोदावरी और कृष्णा नदियाँ बंगाल की खाड़ी की ओर बहती हैं ! मराठवाड़ा और विदर्भ के पठारी प्रदेशों की काली मिटटी अत्यन्त उपजाऊ है !

जलवायु
इस राज्य की जलवायु प्राय: सुहावनी है ! पश्चिमी घाट के भागों में मानसूनी हवाओं के कारण पर्याप्त वर्षा हो जाती है ! परतु पूर्वी भाग (विदर्भ) में वर्षा की मात्रा कम है !

उपज
राज्य के लगभग 65 प्रतिशत श्रमिक कृषि कार्यों पर निर्भर है ! पूर्वी भाग विदर्भ (काली मिट्टी के प्रदेश ) में कपास, गेहूं , चावल , ज्वार ,बाजरा , तम्बाकू, तिलहन प्रमुख फसलें है ! यह राज्य तिहलन का प्रमुख उत्पादन है ! पहाड़ी वनों में आबनूस और सागवान के वृक्ष होते है और तट के साथ – साथ नारियल के वृक्ष भी अधिक पाए जाते है ! विदर्भ मे मैगनीज और लोहे की खानें हैं ! समुद्र –तट के पास के स्थानों पर नमक बनाया जाता है ! समुद्र से मछलियाँ भी पकड़ी भी जाती है !

उद्योग
सूती कपडें के कारखाने अधिकतर मुंबई, शोलापुर और नागपुर में है ! इसके अतिरिक्त ऊनी व रेशमी वस्त्र, दवाइयाँ, रंग, बिजली तथा इलैक्ट्रोनिक का सामान, खेती –बाड़ी के औजार, डीजल इंजन साइकिल, मोटर कार समुद्री जहाज, चीनी, नमक, खाद, सीमेंट, शीशे का सामान, वनस्पति तेल, साबुन, प्लास्टिक का सामान, औषधियां, पेट्रोलियम और इससे जुड़े हुए उत्पादन बनाने के कारखाने हैं !

जल तथा विद्युत योजनायें

1 टाटा जल- विद्युत योजना
2  कोयला बाँध
3   नया खडकवासला
4 एनराँन विद्युत परियोजना ( निजी क्षेत्र में है !)

जिलें

मुख्य नगर
मुंबई नगर – राजधानी, बहुत बड़ा सुन्दर नगर तथा भारत का प्रथम प्राकृतिक बंदरगाह है !  यहाँ अनेक बड़े-बड़ें कारखाने हैं ! यह भारत का प्रवेश (समुद्री ) द्वार है ! यहाँ से कपास, गेहूं तिलहन, मैगनीज और सूती कपड़ा बाहर जाता है ! तथा यहाँ सूती, रेशमी और उनी कपड़ा कागज, दवाइयाँ समुद्री जहाज,चीनी तथा कांच के बर्तन, चमड़े का सामान, वनस्पति तेल सिगरेट – बीडी, प्लास्टिक की चीजें तथा खेल का सामान बनता है ! यहाँ ‘गेटवे आँफ इण्डिया’ ‘मेरीन ड्राइव’ जुहू बीच एलीफेंटा गुफायें, कमला नेहरु पार्क, चिड़ियाघर संग्रहालयऔर मछलीघर देखने योग्य स्थान है !

नागपुर
यहाँ सूती कपड़ें की मिलें है ! कागज, सिगरेट, दियासलाई, और रबड़ का सामान बनाने के कारखाने है

औरंगाबाद
यह छावनी है ! इसके नजदीक औरंगजेब का मकबरा है !

पुणे
पश्चिमी घाट पर स्वास्थ्यवर्धक स्थान है ! ऋतू संबंधि वेधशाला है ! यहाँ सूती कपड़ा वनस्पति तेल, कागज, काँच और चीनी – मिट्टी के बर्तन तथा चीनी बनाने के कारखाने है

रत्नागिरी
तटीय यातायात का बंदरगाह है !

नासिक
यहाँ कागज बनता है ! सरकारी मुद्रणालय है ! गोदावरी नदी के तट पर हर 12 वर्ष के पश्चात कुम्भ का मेला लगता है

महाबलेश्वर
सुंदर पहाड़ी नगर है ! यहाँ झील और सुन्दर बाग है !

सोलापुर
यहाँ सूती कपड़ा बनाने के कारखाने है  रेशमी कपड़ा, सूती कपड़ा और चीनी बनाने के कारखाने भी है

शिर्डी
यह संत साईं बाबा की समाधि व मन्दिर है !

Exit mobile version