• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा / Number system- संख्या पद्धति अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तरी

Number system- संख्या पद्धति अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तरी

January 19, 2018 By Gyan Prakash

Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Table of Contents

    • शिक्षक भर्ती परीक्षा- गणित
  • Number system- संख्या पद्धति
    • अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तरी
    • प्रश्न 1- प्राकृत संख्या किसे कहते हैं
    • प्रश्न2- सबसे छोटी और प्रथम प्राकृत संख्या कौन सी है
    • प्रश्न 3- सबसे बड़ी प्राकृत संख्या कौन सी है
    • प्रश्न 4- संख्या रेखा किसे कहते है
    • प्रश्न 5- आरोही क्रम की संख्याओं से क्या अर्थ है
    • प्रश्न 6- अवरोही क्रम का क्या अभिप्राय है
    • प्रश्न 7- सम संख्याओं को परिभाषित किजिए
    • प्रश्न 8- विषम संख्याओं को परिभाषित कीजिए
    • प्रश्न 9- पूर्ण संख्याओं को परिभाषित कीजिए
    • प्रश्न 10-  पूर्णांक से आप क्या समझते हैं
    • प्रश्न 11- शून्य को परिभाषित कीजिए
    • प्रश्न 12- परिमेय संख्या से आप क्या समझते है
    • प्रश्न 13- क्या सभी भिन्नो को परिमेय संख्या कहा जा सकता है
    • प्रश्न 14- पूर्ववर्ती संख्या से आप क्या समझते है
    • प्रश्न 15- उत्तरवर्ती संख्या से आप क्या समझते है
    • प्रश्न 16- संख्या 3567 में 3 के स्थानीय मान तथा अंकित मान में क्या अंतर होगा
    • प्रश्न 17- संख्या 25020 मे 5 तथा 2 के स्थानीय मान में क्या अंतर होगा
    • प्रश्न 18- 31 और 51 के मध्य पूर्ण संख्याएं कितनी है
    • प्रश्न 19- 2000 की पूर्ववर्ती संख्या कौन सी होगी
    • प्रश्न 20- सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन सी होगी
    • प्रश्न 21- 1/ under root 3 किस प्रकार की संख्या है
    • प्रश्न 22-परिमेय तथा अपरिमेय संख्याओं के सेट को क्या कहा जा सकता है
    • प्रश्न 23- 0.333 को p/q के रूप में कैसे लिखा जा सकता है
    • प्रश्न 24- भिन्न को परिभाषित  कीजिए
    • प्रश्न 25 –सम भिन्न किसे कहते है
    • प्रश्न 26-  असम भिन्न या विषम भिन्न को परिभाषित कीजिए
    • प्रश्न 27- 5/14 में से कितना घटाने पर उत्तर 1/6 होगा
    • प्रश्न 28- गणेश नें अपनीं पूंजी का  ¼ भाग अपनें पुत्र को ,1/3 भाग अपनीं पत्नीं को तथा 1/8 भाग अपनीं पुत्री को दे दिया, अब उसेक पास उसकी पूंजी का कितना हिस्सा शेष है
    • प्रश्न 29- यदि किसी राशि का एक तिहाई 12 रूपये है तो उस राशि का एक चौथाई क्या होगा
    • प्रश्न 30- आधे मीटर लम्बें फीते को 1/8 मीटर लम्बें कितनें टुकड़ों में काटा जा सकता है

शिक्षक भर्ती परीक्षा- गणित

Number system- संख्या पद्धति

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तरी

 

प्रश्न 1- प्राकृत संख्या किसे कहते हैं

उत्तर- वे संख्याएं जो वस्तुओं को गिनने के लिए प्रयोग मे लाई जाती है,प्राकृत संख्याएं कहलाती हैं। जैसे- 1, 2, 3,4, 5, … ये संख्याएं नकारात्मक या आंशिक नहीं हो सकती है।

प्रश्न2- सबसे छोटी और प्रथम प्राकृत संख्या कौन सी है

उत्तर- एक

प्रश्न 3- सबसे बड़ी प्राकृत संख्या कौन सी है

उत्तर – सबसे बड़ी प्राकृतिक संख्या का निर्धारण नहीं हो सकता क्योकि आगामी संख्या प्राकृतिक होगी जो उससे बड़ी होगी।

प्रश्न 4- संख्या रेखा किसे कहते है

उत्तर- एक ऐसी रेखा जिसके दोनो सिरे अनन्तगामी होते हैं, और इसके मध्य बिन्दु  को शून्य से इंगित किया जाता है, तथा शून्य के दायीं ओर धनात्मक संख्याएं तथा बाईं ओर ऋणात्मक संख्यांए आरोही क्रम में निर्धारित मानी जाती है, संख्या रेखा कही जाती है।

प्रश्न 5- आरोही क्रम की संख्याओं से क्या अर्थ है

उत्तर- संख्या रेखा पर बाई ओर से दायी ओर चलनें पर संख्याए बढ़ते हुए क्रम मे प्राप्त होती है, यह समायोजन आरोही क्रम कहलाता है। जैसे- 1.2.3.4.5,6,7,…..

प्रश्न 6- अवरोही क्रम का क्या अभिप्राय है

उत्तर- संख्या रेखा पर दाईं ओर से बाई ओर चलनें पर संख्याएं घटते क्रम मे प्राप्त होती है,यह समायोजन अवरोही क्रम कहा जाता है। जैसे- 9,8,7,6,5,4,3,….

प्रश्न 7- सम संख्याओं को परिभाषित किजिए

उत्तर- वे संख्याएं जो 2 से भाग देने पर पूर्णतया विभाजित हो जाती है, सम संख्याएं कही जाती है। जैसे- 2, 4, 12, 18, 20 आदि

प्रश्न 8- विषम संख्याओं को परिभाषित कीजिए

उत्तर- वे संख्याए जो जो 2 से भाग देने पर पूर्णतया विभाजित न हो,जैसे- 3, 5, 7, 9, 11, 15 आदि

प्रश्न 9- पूर्ण संख्याओं को परिभाषित कीजिए

उत्तर- यदि प्राकृतिक संख्याओं मे शून्य को सम्मिलित कर लिया जाये तो प्राप्त संख्याओं को पूर्ण संख्या के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 10-  पूर्णांक से आप क्या समझते हैं

उत्तर- संख्या रेखा पर मौजूद सभी रेखाओं को पूर्णांक के  रूप में जाना जाता है।

या- समस्त ऋणात्मक पूर्ण संख्याओ व धनात्मक पूर्ण संख्याओं के शून्य सहित समुच्चय  को पूर्णांक कहा जाता है।

प्रश्न 11- शून्य को परिभाषित कीजिए

उत्तर- शून्य एक निरपेक्ष पूर्णांक है जो न तो धनात्मक है और न ही ऋणात्मक

प्रश्न 12- परिमेय संख्या से आप क्या समझते है

उत्तर- ऐसी सभी संख्याएं जो a/b के रूप मे व्यक्त की जा सकें, लेकिन इसमें  b शून्य नहीं हो सकता है, परिमेय संख्या कही जाती है। इस प्रकार प्रत्येक पूर्णांक दशमलव संख्याएं तथा आवर्ती दशमलव संख्याएं परिमेय संख्या के रूप में जानी जाती है।

प्रश्न 13- क्या सभी भिन्नो को परिमेय संख्या कहा जा सकता है

उत्तर- हां

नोट-1. समान चिह्न के अंश तथा हर वाली संख्याएं धनात्मक परिमेय संख्या होती है।

नोट 2-असमान चिह्न के अंश तथा हर वाली संख्याएं ऋणात्मक परिमेय संख्याएं होती है।

प्रश्न 14- पूर्ववर्ती संख्या से आप क्या समझते है

उत्तर- दी गई संख्या से एक कम पिछली संख्या को पूर्ववर्ती संख्या कहा जाता है

प्रश्न 15- उत्तरवर्ती संख्या से आप क्या समझते है

उत्तर- दी गई संख्या से एक अधिक आगे की संख्या को उत्तरवर्ती संख्या successor कहा जाता है।

प्रश्न 16- संख्या 3567 में 3 के स्थानीय मान तथा अंकित मान में क्या अंतर होगा

उत्तर- हल- 3 का स्थानीय मान- 3000

3 का अंकित मान- 3 ,

अंतर- 3000 – 3 = 2997

प्रश्न 17- संख्या 25020 मे 5 तथा 2 के स्थानीय मान में क्या अंतर होगा

उत्तर- 5 का स्थानीय मान- 5000,

2 का स्थानीय मान- 20

अंतर – 5000- 20 = 4980

प्रश्न 18- 31 और 51 के मध्य पूर्ण संख्याएं कितनी है

उत्तर- 32 से 50 तक की कुल संख्याएं- 19 संख्याएं

प्रश्न 19- 2000 की पूर्ववर्ती संख्या कौन सी होगी

उत्तर – 2000 की पूर्ववर्ती संख्या-

2000 – 1 = 1999

प्रश्न 20- सबसे छोटी पूर्ण संख्या कौन सी होगी

उत्तर- 0

प्रश्न 21- 1/ under root 3 किस प्रकार की संख्या है

उत्तर- अपरिमेय संख्या

प्रश्न 22-परिमेय तथा अपरिमेय संख्याओं के सेट को क्या कहा जा सकता है

उत्तर- वास्तविक संख्याएं

प्रश्न 23- 0.333 को p/q के रूप में कैसे लिखा जा सकता है

उत्तर- 0.333 = 0.333 = 1.000/0.333 = 1/3

प्रश्न 24- भिन्न को परिभाषित  कीजिए

उत्तर- अगर किसी वस्तु के अनेक बराबर भाग किये जायें तो उनसे एक या कुछ  भाग को व्यक्त करनें के ढंग को भिन्न कहते हैं।

जैसे- ½, ¾, etc,

प्रश्न 25 –सम भिन्न किसे कहते है

उत्तर- जिस भिन्न का अंश हर से छोटा हो सम या उचित भिन्न कही जाती है। जैसे- ½, ¾, 6/ 10 etc

प्रश्न 26-  असम भिन्न या विषम भिन्न को परिभाषित कीजिए

उत्तर- ऐसी भिन्न जिसका अंश हर से बड़ा हो विषम भिन्न कही जाती है।

उदाहरण- 6 / 5, 5/4

प्रश्न 27- 5/14 में से कितना घटाने पर उत्तर 1/6 होगा

उत्तर- 5/14- 1/6 = 8/ 42 = 4/ 21 Answer

प्रश्न 28- गणेश नें अपनीं पूंजी का  ¼ भाग अपनें पुत्र को ,1/3 भाग अपनीं पत्नीं को तथा 1/8 भाग अपनीं पुत्री को दे दिया, अब उसेक पास उसकी पूंजी का कितना हिस्सा शेष है

उत्तर- दी गई कुल पूंजी-

¼ + 1/3 + 1/8 = (6 + 8 + 3 )/ 24 = 17 / 24

Remaining part is – 1-17/24 = (24-17)/ 24

= 7/24 वां हिस्सा————  उत्तर

प्रश्न 29- यदि किसी राशि का एक तिहाई 12 रूपये है तो उस राशि का एक चौथाई क्या होगा

उत्तर- माना राशि x है।

प्रश्नानुसार- x . 1/3 = 12

X=36

ATQ

36 x ¼ = 9 Answer.

प्रश्न 30- आधे मीटर लम्बें फीते को 1/8 मीटर लम्बें कितनें टुकड़ों में काटा जा सकता है

उत्तर- आधा मीटर- ½ meter

½1/2÷ 1/8 = ½ x 8/1

= 4 parts. Answers.

 

End of part one, for the remaining parts of videos please subscribe the channel.

Please Like Subscribe and Share.

Jai hind.

 

 

Post Views: 10,190
Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Filed Under: Answer Key, Maths, Teaching, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा Tagged With: maths, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

Primary Sidebar

Latest Updates

  • 72825 Google Form link -How to Apply and submit
  • UPPSC LT GRADE PRE 2025 Result Declare Cutoff Mains Exam Date Next step
  • India Post Recruitment 2026 – 28635 GDS Bharti for High School Pass
  • 72825 शिक्षक भर्ती के लिए 14851 याचियो की लिस्ट जारी- Download here
  • UP TET 2026 New Syllabus Release by UPESSC Shiksha Sewa Ayog Uttar Pradesh
  • UP SUPER TET 2026 -27 Syllabus released by UPESSC Shiksha Ayog
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026 PART 2
  • UP LT GRADE EXAM SOLVED PAPER 17 JANUARY 2026
  • UPPSC LT Grade Social Science Question paper Subject Selection Method 2025
  • Anganwadi Bharti 2025 District list New Notification Elgibility last date
  • Bihar STET Exam OnTime परीक्षा पोस्टपोन की फेक न्यूज वायरल
  • UPSSSC PET 2025 Objection Link for 6 and 7 September All Shift
  • बेसिक शिक्षा परिषद जूनियर टीचर भर्ती क्यो नही आती है UP Basic Junior Teachers Vacancy
  • BPSC AEDO Recruitment 2025 Total Post- 935 Eligibility Only Graduate
  • UPPSC GIC LECTURER EXAM 2020 GS PAPER SOLVED

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2026 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version