Site icon StudywithGyanPrakash

RBI Assistant Recruitment 2026- 650 Post, Only Graduate

RBI Assistant Recruitment 2026- 650 Post, Only Graduate

 RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 650 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. नेपाल और भूटान के नागरिक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

अच्छी सैलरी, सुरक्षित भविष्य और शानदार सुविधाओं के साथ ये नौकरी एंट्री लेवल पर सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है. देश के सेंट्रल बैंक में नौकरी मिलना किसी भी युवा के लिए करियर की अच्छी शुरुआत हो सकता है.

कब होगी परीक्षा और आवेदन की तारीख

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन

भारत के नागरिक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा नेपाल और भूटान के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं. 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती रिफ्यूजी भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे भारतीय मूल के लोग जो नोटिफाइड देशों से भारत में यहां परमानेंट सेटल होने आए हैं और जिनके पास एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट है, वो भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है. आयु सीमा का कैलकुलेशन 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी. OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी. PwBD और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

एजुकेशन एलिजिबिलिटी

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पास होना ही काफी है.

 

RBI Assistant Notification 2026 – PDF Download (Click Here Now)

Exit mobile version