Site icon StudywithGyanPrakash

सांख्यिकी का अर्थ औऱ परिभाषा

YouTube player

 

वर्तमान समय में सांख्यिकी शब्द का अर्थ उस विज्ञान से लगाया जाता है, जो किसी क्षेत्र में सम्बन्धित प्रदत्तो में व्यवहार करनें मे प्रयुक्त होता है।

अंग्रेजी में सांख्यिकी को statics कहते हैं। जो लैटिन भाषा के शब्द Status, इटैलियन शब्द Ststista or Germen word Statistik से हुआ है। Statistics शब्द  का प्रयोग सबसे पहले एक जर्मन विद्वान गोट फ्राइट एकैनवाल नें किया है, जिसके कारण उन्हे सांख्यिकी का जन्मदाता माना जाता है।

सांख्यिकी के उद्देश्य या कार्य

Objectives of Functions of Statistics-

  1. घटनाओं एवं आकडों का संकलन
  2. आकड़ों का व्यवस्थापन Organization of Data
  3. Qualitative facts गुणात्मक तथ्यों को Quantitative Facts मात्रात्मक आकड़ों में परिवर्तित करना है।
  4. उपकल्पनाओं Hypothesis की जांच व परीक्षण में सांख्यिकीय विधियों का महत्वपूर्ण कार्य होता है।

सारणीयन Tabulation

 सारणीयन का तात्पर्य उस प्रक्रिया या प्रणाली से है जिसमें वर्गीकृत तथ्यों को एक तालिका के अंतर्गत कुछ स्कंधो और पंक्तियों में इस प्रकार से व्यवस्थित किया जाता है कि तथ्यों की विशेषतांए एवं उनका तुलनात्मक महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो जाता है.

 

सारणीयन का उद्देश्य

  1. वर्गीकृत तथ्यों को सुस्पष्ट व बोधगम्य बनाना।
  2. संक्षिप्तिकरणअर्थात तथ्यों को संक्षिप्त व बोधगम्य बनाना।
  3. तुलना योग्यअर्थात तथ्यों व आकड़ों को ऐसा रूप देना, जिससे उनकी तुलना सरल हो जाय
  4. तथ्यों को उनकी विशेषतानुसार वर्गीकृत करना, जिससे उनका स्पष्ट अध्ययन किया जा सके।

सांख्यकीय सारणीयों के प्रकार और उनका निर्माण

Types of Statistical Tables and Their construction-

निम्नलिखित आधारों पर सारणियों को तीन भागों में बाटा जा सकता है।

  1. उद्देय Object
  2. आकार Size
  3. आवृत्ति Frequency

 

  1. उद्देश्य के आधार पर सांख्यकीय सारणियों के प्रकार

  1. आकार के आधार पर सांख्यकीय सारणीयों के प्रकार

इसमें सिर्फ एक लक्षण या गुण को प्रकट किया जाता है।

प्राप्तांक छात्रों की संख्या
20-30 8
30-40 10
40- 50 2
  कुल 20

 

  1. द्विगुणीय सारिणी
  2. त्रिगुणीय सारिणी
  3. बहुगुणीय सारिणी

जैसे

प्राप्तांक छात्र छात्रांए योग
20-30 5 7 12
30-40 4 6 10
40-50 10 12 22
50-60 2 4 6
  कुल 21 कुल– 29 कुल 50

 

आवृत्ति के आधार पर सारिणी

प्राप्तांक आवृत्ति
0-10 4
10-20 6
20-30 10
  कुल 20

 

 

रेखाचित्र अथवा ग्राफ पर आकड़ों को प्रस्तुत करनें की विधियां

  1. स्तम्भाकृति
  2. आवृत्ति वितरण बहुभुज
  3. संचयी आवृत्ति लेखाचित्र

 

Exit mobile version