Site icon StudywithGyanPrakash

UP Board Result 10th-12th : कितनें प्रतिशत रहा रिजल्ट, कौन बना टापर

UP BOARD 2019 TOPPERS

 

UP Board Result 10th-12th: यूपी बोर्ड नें आज दिनांक 27 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमिडिएट का परिणाम जारी कर दिया है। अगर गत वर्ष 2018 की तुलना करें तो इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट का प्रतिशत अधिक है, जबकि इंटरमिडिएट का प्रतिशत गिरा है।

हाईस्कूल का रिजल्ट इस वर्ष 80.07 प्रतिशत है, और इंटरमिडिएट का रिजल्ट 70.06 प्रतिशत। 2018 मे हाईस्कूल में कुल 75.16 प्रतिशत रिजल्ट था जबकि इंटरमिडिएट का 72.42 प्रतिशत।

UP BORAD RESULT 2019 के लिए यहां पर क्लिक करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 5806922 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हाईस्कूल में 31,95,603 विद्यार्थी और इंटरमिडिएट में कुल 2611319 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

12वीं  में 64.40 प्रतिशत लड़के और 76.46 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण रही, मतलब इस वर्ष भी बाजी लड़कियों के हाथ रही।

12वी में तनु तोमर नें 97.80 प्रतिशत मार्क्स के साथ टाप किया है। वही 95 प्रतिशत मार्क्स के साथ भाग्श्री उपाध्याय दूसरे स्थान पर रही। और 94.80 प्रतिशत मार्क्स के साथ आकांक्षा शुक्ला तीसरे स्थान पर। इंटर की तीनों टापर लड़किया है।

10वीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी नें 97.17 प्रतिशत मार्क्स के साथ हाईस्कूल में टाप किया है। वहीं 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ  शिवम दूसरे तथा 96.83 प्रतिशत मार्क्स के साथ तनुजा विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रही।

कैरियर व जाब्स सम्बन्धित पोस्ट के लिए कृपया इस साइट पर विजिट करते रहे।

धन्यवाद

टीम स्टडी विथ ज्ञान प्रकाश

Exit mobile version