UPPSC LT GRADE PRE 2025 Result Declare Cutoff Mains Exam Date Next step
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा एलटी ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम देना शुरू कर दिया गया है, इस क्रम में सबसे पहले 6 दिसंबर को सम्पन्न गणित व हिन्दी विषय का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें गणित विषय के लिए कुल 2260 अभ्यर्थियों व हिन्दी विषय में कुल 8162 अभ्यर्थियो को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोोषित किया गया है.
नोटिफिकेशन मे आयोग नें लिखा है कि कुल सीटों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाना था, लेकिन अभ्यर्थी Minimum Efficiency Standard न्युनतम दक्षता मानक को पार नही कर सके, जिसकी वजह से मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों की संख्या 15 गुना से कम है
मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को दोबारा से आयोग की वेबसाईट पर आवेदन करना होगा, जिसके लिए सूचना बाद में जारी की जा जायेगी
कब आयेगा बाकी विषयों का परिणाम-
जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि UPPSC नें कुल 14 विषयो के लिए विज्ञापन जारी किये थे, जिनकी परीक्षा दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 में कराई गयी थी, जिनमें से फिलहाल 2 विषयो गणित व हिन्दी के परिणाम जारी किये गये है, बाकी 12 विषयो के परिणाम भी सतत जारी किये जायेगे जिनकी जानकारी अभ्यर्थियो को वेबसाईट पर मिलती रहेगी. अभ्यर्थी वेबसाईट पर नजर रखें
कितनी रही कटआफ-
LT GRADE CUTOFF MATHEMATICS AND HINDI SUBJECT
LT GRADE MATH CUTOFF , LT GRADE HINDI CUTOFF
हालांकि आयोग नें एलटी ग्रेट नोटिफिकेशन में Minimum Efficiency Standard न्युनतम दक्षता मानक तो तय किया है लेकिन प्रारंभिक परीक्षा जारी करने के लिए कटआफ या अभ्यर्थियो के प्राप्तांक का उल्लेख नही किया है, आयोग नें इसके बारे में जारी नोटिस में लिखा है कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक या कटआफ की सूचनाअंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद की जायेगी. साथ ही इसके लिए RTI Act 2005 के तहत कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नही किया जायेगा.
आयोग नें 2026 की सभी परीक्षाओं के लिए जो कैलेन्डर जारी किया है उसमें 17 मई 2026 को हिन्दी, गणित व अंग्रजी की मुख्य परीक्षा तिथि घोषित किया है.
अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिये गये फेसबुक पर चल रही अभ्यर्थियों की चर्चा में शामिल होकर अनुमानित कटआफ आदि की जानकारी ले सकते है-

