Site icon StudywithGyanPrakash

UPPSC/ UP PCS 2019 Exam Pattern and Syllabus / पीसीएस 2019 परीक्षा का प्रारूप तथा पाठ्यक्रम

UPPSC / UP PCS 2019

Exam Pattern and Syllabus 

UPPSC यानीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष पीसीएस सेवा के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस लेख में हम पीसीएस 2019 के परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern) और पाठ्यक्रम (Syllabus) को समझेंगे। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा लेख जरूर पढ़े ताकि आप 2019 में लागू एक्जाम पैटर्न और स्लेबस को समझ सकें।

UPPSC परीक्षा में तीन स्तर होते हैं:

 

 प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार और बहुविकल्पीय प्रश्न)

 मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा)

 मौखिक परीक्षण (व्यक्तित्व परीक्षण)

UP PCS 2019 EXAM PATTERN

पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा  ( PCS Preliminary Exam) में दो प्रश्नपत्र होतें है, जिनका आयोजन महीने के किसी रविवार को एक ही दिन में दो पालियों में किया जाता है। प्राय: परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 से  11:30 तथा दूसरी पाली 2:30  से 4:30 बजे तक की होती है.

UP PCS PRE EXAM SCHEDULE

सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है, और माइनस मार्किंग होती है। गलत उत्तर देनें पर एक तिहाई अंक काटे जाते है।

प्रथम प्रश्नपत्र के आधार पर ही मेरिट बनती है और दूसरा प्रश्नपत्र जो कि सीसैट के नाम से जाना जाता है केवल अर्हकारी प्रकृति का होता है जिसमें आपको 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। लेकिन ध्यान रहे कि आप को दोनों ही प्रश्नपत्रो मे शामिल होना है और दोनों में ही क्वालीफाई करना होगा।

प्रश्नपत्र प्रश्नों की संख्या पूर्णांक समय
प्रथम प्रश्न पत्र

सामान्य अध्ययन -1

150 200 2 घंटे
द्वीतीय प्रश्न पत्र

सामान्य अध्ययन -2

100 200 2 घंटे

 

UP PCS 2019 MAINS- MAIN EXAMINATION

पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा का प्रारूप व पाठ्यक्रम

 

सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन – बैकलॉग/विशेष चयन परीक्षा) हेतु मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए निर्धारित विषय: मुख्य परीक्षा में निम्नलिखित अनिवार्य तथा वैकल्पिक विषय होंगे। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु वैकल्पिक विषयों की सूची में से कोई एक विषय चुनना होगा जिसके दो प्रश्न-पत्र होंगे।

 

विषय                           अंक                   परीक्षावधि

 

अनिवार्य विषय

 

सामान्य हिन्दी।               150                    3 घण्टे- परम्परागत

 

निबन्ध                          150                     3 घंटे- परम्परागत

 

सामान्य अध्ययन,            200                     3 घण्टे- परम्परागत

प्रथम प्रश्न-पत्र

 

सामान्य अध्ययन,            200                      3 घण्टे- परम्परागत

 द्वितीय प्रश्न-पत्र

 

सामान्य अध्ययन,             200                     3 घण्टे- परम्परागत

 तृतीय प्रश्न-पत्र

 

सामान्य अध्ययन,             200                      3 घण्टे- परम्परागत

 चतुर्थ प्रश्न पत्र

 

  1. वैकल्पिक विषय के अन्तर्गत सिर्फ एक विषय होगा। जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे।वैकल्पिक विषय के सभी प्रश्न-पत्रों में 2 खण्ड होंगे। प्रत्येक खण्ड में चार-चार प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे। प्रत्येक खण्ड से कम से कम दो-दो प्रश्न हल करना आवश्यक है।

अभ्यर्थी से सामान्य हिन्दी के अनिवार्य प्रश्न-पत्र में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की अपेक्षा की जायेगी जो यथा स्थिति, शासन या आयोग द्वारा अवधारित किये जायेंगे।

 

वैकल्पिक विषय।             200                      3 घण्टे- परंपरागत

प्रथम प्रश्न-पत्र

 

वैकल्पिक विषय।              200                       3 घण्टे- परंपरागत

 द्वितीय प्रश्न-पत्र

 

व्यक्तित्व परीक्षा/               100

मौखिक परीक्षा

कुल मिलाकर फाईनल मेरिट 1600 अंक के आधार पर बनती है जिसमें मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू के अंक शामिल होते है। 

Syllabus of UP PCS 2019

पीसीएस 2019 का पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन-

General Study Paper 1 for UP PCS 2019

 

*राष्ट्रीय और अंतर्राषट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं

*भारत और राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास

 

भारतीय और वैश्विक भूगोल – भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल

 

भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकार आदि मामले।

 

आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास ग़रीबी समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।

 

पर्यावरण परिस्थितिकी, जैव-विविधता और मौसम परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे जिन्हें विषयों की विशेषज्ञता नहीं चाहिए।

 

 

सामान्य अध्ययन-II (200 अंक) : 2 घंटे

 

संचार कुशलताओं सहित पारस्परिक समझ का कौशल

तार्किक रीज़निंग और विशलेष्णात्मक क्षमता

निर्णय लेना और समस्या हल करना

सामान्य मेंटल एबिलिटी

कक्षा 10 तक की प्राथमिक गणित

कक्षा 10 तक की सामान्य अंग्रेज़ी

कक्षा 10 तक की सामान्य हिंदी

काम्प्रिहेन्सन (विस्तारीकरण)

यह लेख यूपी पीसीएस 2018 परीक्षा के आधार पर लिखा गया है। पीसीएस 2019 का आफिसियल नोटिफिकेशन अभी जारी नही हुआ है। इस वर्ष 2019 में लगभग 800 पदों की होनें की सूचना प्राप्त हो रही है। 

आगामीं लेेख में हम महत्वपूर्ण किताबों, मुख्य परीक्षा का प्रारूप व स्लेबस तथा इंटरव्यू पर चर्चा करेंगे। लगातार अपडेट रहनें के लिए आप हमारी वेबसाईट पर और एन्ड्राएड एप पर विजिट करते रहे।

साथ ही इस लेख को सुरक्षित करने व बाद में पढ़ने के लिए आप इसे अपनें फेसबुक वाल या व्हाट्सअप ग्रुप पर भी शेयर जरूर करें.

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है।

धन्यवाद

टीम स्टडी विथ ज्ञान प्रकाश

…………….

 

Exit mobile version