• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • About Us
  • Blog
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Generic selectors
    Exact matches only
    Search in title
    Search in content
    Post Type Selectors

StudywithGyanPrakash

Sarkari Naukari 2018 News and Discussions

  • Home
  • Jobs
  • EXAMS
    • LT GRADE EXAM
    • NET
    • UGC NET
    • सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
    • UPTET
    • UPPCS
    • UPPSC
    • UPSI
    • BASIC
  • Admit Cards
  • Syllabus
  • Study Material
    • Question Papers
    • Biography – Jeevan Parichay
  • Mock Tests
  • Current Affairs
  • RESULTS
  • MORE
    • Videos
    • Buy Books & Notes
You are here: Home / Current Affairs / Current Affairs 2022 / Uttar Pradesh UP Budget 2022 -23All Important MCQs

Uttar Pradesh UP Budget 2022 -23All Important MCQs

May 27, 2022 By Gyan Prakash

Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Uttar Pradesh UP Budget 2022 -23All Important MCQs

उत्तर प्रदेश

राजधानी- लखनऊ

जनसंख्या- 19,98,12,341

क्षेत्रफल-2,43,286 किमी²

ज़िले  -75

गठन  24 जनवरी 1952

राज्यपाल     आनंदीबेन पटेलजी

मुख्यमंत्री     योगी आदित्यनाथ (भाजपा)

यूपी के पहले बजट का इतिहास

उत्तर प्रदेश में पहली बार 14 मार्च 1952 में यूपी का अपना बजट पेश किया गया था। यह बजट तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने पेश किया था। जो कि 1 अरब 49 करोड़ रुपये का था। गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे

उत्तर प्रदेश का बजट 2022-23 कब पेश हुआ- 26 मई 2022

 

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 26 मई को विधानसभा में  2022-23 लिए 6,15,518.97 करोड़ का बजट पेश किया।

विधान परिषद में नेता सदन स्वतंत्रदेव सिंह ने बजट पेश किया। बजट में 39,181.10 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बजट में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र की 97 घोषणाओं को शामिल करते हुए इसके लिए 54,883 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 44 नई योजनाएं हैं।

योगी सरकार द्वारा पेश किया गया 2022-23 का बजट 2021-22 के बजट के मुकाबले 11.86 फीसदी ज्यादा है। बीते साल वित्तमंत्री ने 5,50,270.78 करोड़ करोड़ रुपये का बजट पेश किया था जबकि आज पेश किए गए बजट का आकार 6,15,518.97 करोड़ रुपये है।

बजट एक नजर में

कुल बजट : 6,15,518.97 करोड़ रुपये

प्राप्तियां : 5,90,951.71 करोड़ रुपये

राजस्व बचत : 40,550.03 करोड़ रुपये

राजकोषीय घाटा : 81,177.97 करोड़ रुपये (सकल घरेलू उत्पाद का 3.96 फीसदी)

कहां से मिलेगा कितना राजस्व

जीएसटी :             1,24,477 करोड़

आबकारी शुल्क :        49,152 करोड़

स्टांप एवं पंजीकरण :        29,692 करोड़

वाहन कर :            10,887 करोड़

नारी सशक्तिकरण-

महिला कल्याण विभाग को कुल 14,309 करोड़ रूपये का बजट आवंटित, 28% अधिक

 

जल संरक्षण-

हर संसदीय क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर जल संरक्षण केन्द्र

 

जनसंख्या नियोजन-

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 112 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे

 

  • मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 800 इकाईयो की स्थापना

 

  • प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य. अन्नपूर्णा वन, नगर वन, अमृत वन के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन का लक्ष्य
  • बच्चो के यूनिफार्म बैग के लिए 370 करोड़ रूपये अभिभावको को दिये जायेंगे.

 

  • चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाये जायेंगे माडल आईटीआई

 

  • शहरो को स्मार्ट व अधिक कुशल बनाने के लिए नगर विकास व आवास विभाग को 25,949.44 करोड़ रूपये का बजट दिया गया.पिछले बजट से यह 2671.82 करोड़ अधिक है. (11% की वृद्धि)

 

  • प्रधानमंत्री आवास योजना –सबके लिए आवास (शहरी) मे सरकार नें 10,127.61 करोड़ रूपये बजट का प्रस्तावित किया है.

 

  • प्रयागराज में 2025 मे होने वाले महाकुंभ मेले के लिए  100 करोड़ रूपये प्रस्तावित किये है

 

  • वाराणसी, गोरखपुर और अन्य शहरो के लिए मेट्रो के लिए 100 करोड़ रूपये
  • दिल्ली गाजियाबाद मेरठ रिजनल रैपिड ट्रान्सपोर्ट सिस्टम के लिए 1806 करोड़ रूपये आवंटित किये

 

  • वाराणसी के लिए रोपवे के लिए 82 करोड़ रूपये

 

  • शहरो को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगरीय योजना को 1353.93 लाख रूपेय प्रस्तावित

 

  • प्रत्येक घर नल के माध्यम से शुद्ध जल योजना के लिए बजट में अमृत 2.0 के लिए दो हजार करोड़ रूपये प्रस्तावित

 

  • गांवो में 7000 करोड़ रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना पर और 508.63 करोड़ रूपये मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर खर्च होंगे.
  • ग्राम्य विकास व पंचायती राज के लिए 2022-23 में 44290.84 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है.

 

  • गांवो के विकास के लिए मातृभूमिं योजना के अंतर्गत एक करोड़ रूपये की पहल

 

  • 30 करोड़ अभ्युदय योजना

 

  • गांवो का सड़को को जगमगानें के लिए बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना का शुभारंभ. कुल बजट – 1022.50 करोड़ रूपये

 

  • बिजली व्यवस्था- 48,345 करोड़
  • युवाओ को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए टेबलेट व स्मार्टफोन के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लिए 1500 करोड़ रूपये

 

  • प्रदेश के सभी 75 जिलो मे खेलो इंडिया सेन्टर

 

  • वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 करोड़

 

  • मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के लिए 700 करोड़ रूपये

बजट में खास :

  • मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेंटर का निर्माण। वृद्धावस्था पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई।
  •  14 मेडिकल कॉलजों को 2100 करोड़ का बजट।
  •  निराश्रित महिला पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपये और
  • दिव्यांग भरण पोषण राशि 1000 की गई।

 

उप्र बजट 2022-23 पर आधारित MCQs

1.उप्र सरकार नें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल कितनें रूपये का बजट पेश किया है

A.4,79,701.10 करोड़ रूपये

B.5,12,860.72 करोड़ रूपये

C.5,50,270.78 करोड़ रूपये

D.6,15,518.97 करोड़ रूपये

2.उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 को विधान सभा मे किसनें प्रस्तुत किया

A.वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

B.मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

C.स्वंतत्रदेव सिंह

D.अखिलेश यादव

उत्तर-वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में 2022-23 लिए 6,15,518.97 करोड़ का बजट पेश किया। विधान परिषद में नेता सदन स्वतंत्रदेव सिंह ने बजट पेश किया।

 

3.उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में कितनीं नई योजनाओं को शामिल किया गया

A.30

B.34

C.40

D.44

उत्तर- बजट में 39,181.10 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बजट में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र की 97 घोषणाओं को शामिल करते हुए इसके लिए 54,883 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 44 नई योजनाएं हैं।

4.बजट 2022-23 के मुताबिक उज्जवला योजना  के अंतर्गत कितने मुफ्त सिलेंडर देनें की घोषणा की गयी है

  1. दो         B.तीन              C.चार               D.पांच
उत्तर-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को होली-दिवाली पर दो मुफ्त सिलेंडर देने के लिए बजट में 3,301.74 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

5.किसानों को आलू, प्याज व टमाटर जैसी सभी फसलो के न्युनतम मूल्य के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के लिए उप्र के बजट 2022 में कितने रूपये आवंटित किये गये

A.50 करोड़ रूपये

B.75 करोड़ रूपये

C.100 करोड़ रूपये

D.150 करोड़ रूपये

उत्तर- भाजपा ने संकल्प पत्र में किसानों को आलू, प्याज, टमाटर जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य दिलाने का वादा किया था। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना प्रस्तावित की गई है। साथ ही बुंदेलखंड में अगले पांच वर्ष में प्रत्येक गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

6.किस सरकार नें अपनें बजट में परिवार सर्वेक्षण योजना शुरू करके प्रति परिवार एक रोजगार/स्वरोजगार देनें की बात कही है

A.उत्तर प्रदेश               B.मध्य प्रदेश

C.गुजरात                D.दिल्ली

उत्तर-

योगी सरकार ने चुनाव में किए गए वादे के अनुसार संपूर्ण परिवार सर्वेक्षण योजना शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत हर परिवार में कम से एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

  1. विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण के लिए बजट 2022-23 में कितनें करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

A.1500               B.2000

C.3500               D.4000 करोड़ रूपये

  1. समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीद को मजबूत करने के लिए बजट में 17,500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

A.10,500 करोड़ रूपये         B.17,500

C.19,598                   D.20,000

उत्तर-समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीद को मजबूत करने के लिए बजट में 17,500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
  1. योगी सरकार द्वारा पेश किया गया 2022-23 का बजट 2021-22 के बजट के मुकाबले कितनें फीसदी ज्यादा है।

A.11.97%             B.14.87%

C.7.29%                                   D.11.86फीसदी

उत्तर-योगी सरकार द्वारा पेश किया गया 2022-23 का बजट 2021-22 के बजट के मुकाबले 11.86 फीसदी ज्यादा है। बीते साल वित्तमंत्री ने 5,50,270.78 करोड़ करोड़ रुपये का बजट पेश किया था जबकि आज पेश किए गए बजट का आकार 6,15,518.97 करोड़ रुपये है।
  1. योगी सरकार द्वारा पेश किए 2022-23 के बजट में कितने करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं।

A.25,678.90            B. 39,181.10 करोड़ रुपये

C.38.181.10          D.उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर-योगी सरकार द्वारा पेश किए 2022-23 के बजट में 39,181.10 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं।

11.बजट में प्रदेश सरकार ने गन्ना विकास विभाग (चीनी उद्योग) के लिए कितनें करोड़ का प्रावधान किया है।

1040 करोड़ रूपये           B.1340.10

C.1245.34                    D.765.44

उत्तर- बजट में प्रदेश सरकार ने गन्ना विकास विभाग (चीनी उद्योग) के लिए 1340 करोड़ का प्रावधान किया है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा सहकारी चीनी मिलों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए रखा गया है।
  1. मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कितनें करोड़ मानव दिवस सृजन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

A.32करोड़                                       B.33 करोड़ मानव दिवस

C.40 करोड़ मानव दिवस                  D.अन्य

उत्तर-

मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 32 करोड़ मानव दिवस सृजन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत 800 इकाईयों की स्थापना कराकर 16000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है।

  1. सरकार ने यूपी-नॉलेज बेस्ड रिस्पांस टू स्कूलिंग एंड टीचिंग (उत्कृष्ट) परियोजना के क्रियान्वयन के लिए दो अलग-अलग मदों में कितनें रुपये के बजट की व्यवस्था की है।

A.5 करोड़        B.10करोड़

C.15 करोड़       D.20 करोड़

उत्तर-सरकार ने(उत्कृष्ट) परियोजना के क्रियान्वयन के लिए दो अलग-अलग मदों में दस करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 (नाबार्ड पोषित) के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों उच्चीकृत किए जाने व स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था की गई है। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के लिए 18,670 करोड़ 72 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
  1. निशुल्क राशन वितरण और गैस सिलिंडर के लिए कितनें करोड़ का प्रावधान बजट 2022-23 मे किया गया है

657194.10 लाख रुपये B.647194.20

C.63888.9              D.232327.20

उत्तर-निशुल्क खाद्यान्न वितरण एवं एलपीजी सिलिंडर वितरण के लिए सरकार ने बजट में 657194.10 लाख रुपये की व्यवस्था की है।

 

15.राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन के लिए यूपी बजट 2022-23 में कितने धन का आवंटन हुआ है

A.10,547 करोड़ 42 लाख    B.11,548 करोड़ रू

C.9,234 लाख रूपये         D.उपरोक्त कोई नही

उत्तर-उत्तर-A. नये मेडिकल कालेजो को पूरा करनें पर जोर है.

16.गन्ना किसानो के बकाया भुगतान के लिए यूपी बजट 2022-23 में कितनी राशि आवंटित की गयी

A.100करोड़               B.1000करोड़ रूपये

C.1500 करोड़ रू.          D.2000 करोड़ रूपये

उत्तर-उत्तर-B, 15000 सोलर पैनल पर सब्सिडी

पूरी व्याख्या के लिए विडियो लेक्चर लिंक – यहां क्लिक करें

Click Here to download PDF

Post Views: 2,868
Share
Tweet
Pin
Share
0 Shares

Filed Under: Current Affairs 2022, Study Material Tagged With: budget by study with gyan prakash, up budget 2022 23, up budget 26 may 2022, up budget mcq 2022, up budget pdf, उत्तर प्रदेश का 2022 23 बजट

Primary Sidebar

Latest Updates

  • पहली बार मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस – Important Question
  • BEd Assistant Professor New Educational Qualification by UPESSC UPHESC AD 51
  • UP PGT Exam Postpone New Exam Date will be in August 2025
  • UGC to Allow two degrees simultaneously ‖ Two Degree or Diploma New UGC Rules 2025
  • IPL 2025- 18th Indian Premiure League All Important MCQs for All Exams
  • UP PGT 2022 तय समय पर , आयोग की नोटिस जारी
  • UPHESC Assistant Professor Exam Final Admit Card Download
  • 72825 शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट ने लगाया 6.40 लाख जुर्माना, टीईटी (प्राथमिक स्तर) परीक्षा-2011 से संबंधित सभी लंबित याचिकाएं खारिज
  • Uttarakhand Lecturer Group C 613 Post Must Read before Apply
  • UPPCS 2025 Notification PDF Download UPPSC Official Website
  • UPPSC Exam Calendar 2025 जारी, देखिए कब है पीसीएस प्री 2025, RO ARO Re Exam Date
  • Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya PGT Principal Other Staff Vacancy list 2025
  • UPPSC PCS 2024 Question Paper PDF Download
  • KGBV Gorakhpur Teaching Non Teaching Recruitment 2024 2025
  • CBSE Class 10th 12th Exam Date Sheet 2025 Download

LATEST YOUTUBE VIDEOS

For more videos visit our channel

© 2025 · Study with Gyan Prakash · All Rights Reserved.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.
Go to mobile version